---विज्ञापन---

Religion angle-right

घर के मंदिर में एक भगवान की कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Puja Ghar Vastu Tips: मूर्ति पूजा का सनातन धर्म में खास महत्व है, इसलिए कई लोग अपने घर में अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां व तस्वीरें रखते हैं. चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में एक भगवान की कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए और क्यों.

---विज्ञापन---

Puja Ghar Vastu Tips: सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के घर में आपको देवी-देवताओं की कई मूर्तियां मिल जाएंगी, लेकिन क्या ये धार्मिक दृष्टि से सही है? दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वास्तु शास्त्र में भगवान की मूर्तियों व तस्वीरों से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है. यहां तक कि घर में भगवान की रखी जाने वाली मूर्तियों की संख्या भी सीमित है. यदि व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे महापाप लग सकता है.

चलिए जानते हैं घर के मंदिर में एक भगवान की कितनी मूर्तियां धार्मिक दृष्टि से होना उचित है.

---विज्ञापन---

मंदिर में कितनी मूर्तियां रखनी चाहिए और क्यों?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में एक भगवान की एक से ज्यादा मूर्तियां नहीं होनी चाहिए. हालांकि, उनके अलग-अलग स्वरूपों की मूर्तियां आप मंदिर में रख सकते हैं, लेकिन भगवान के एक स्वरूप की केवल एक मूर्ति ही घर में रखें. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको वास्तु दोष लग सकता है. साथ ही देवी-देवता भी आपसे नाराज हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

घर में एक से ज्यादा मूर्तियां हैं तो उनका क्या करें?

यदि आपके घर में एक भगवान की एक से ज्यादा मूर्तियां हैं तो आप उन्हें फेंकने की जगह किसी मंदिर में दान कर सकते हैं. इसके अलावा आप उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति को भेंट कर सकते हैं, जो उनकी अच्छे से देखभाल कर सके.

घर में किस भगवान की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में काल भैरव, माता काली, शनि देव और भगवान शिव के नटराज (नृत्य के राजा) स्वरूप की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. इसके अलावा राहु और केतु ग्रह का चित्र भी घर में न लगाएं. साथ ही देवी-देवताओं की टूटी, जंग लगी, पुरानी और कांच की मूर्तियों को घर में रखने से बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: May 09, 2026 02:56 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola