Nazar Battu Astro Tips: हिंदू धर्म से जुड़े लोग अपने आप को बुरी नजर व नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय व टोटके अपनाते हैं। जहां कुछ लोग रोजाना काला टीका लगाते हैं, तो वहीं कुछ अपने हाथ व पैर में काला धागा पहनते हैं। इसके अलावा अपने घर को बुरी नजर से बचाने के लिए मुख्य द्वार पर राक्षस का मुखौटा, चप्पल-जूते, टायर, मटका या भद्दी सी दिखने वाली कोई चीज टांग देते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर भद्दी सी दिखने वाली कोई भी वस्तु को नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको लाभ होने की जगह नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। आइए विस्तार से जानते हैं घर के बाहर राक्षस का मुखौटा यानी नजर बट्टू को टांगने से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में।
घर के बाहर राक्षस का मुखौटा क्यों नहीं लगाना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर कभी भी कोई अशुभ, डरावनी व नेगेटिव एनर्जी से जुड़ी चीज को नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा घर के अंदर भी इन चीजों को रखने से बचना चाहिए। इन चीजों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जिससे नेगेटिव एनर्जी अट्रैक्ट होती है। इसी वजह से कहा जाता है कि घर के बाहर व मुख्य द्वार पर कभी भी राक्षस का मुखौटा जैसे दिखने वाली चीज को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में बुरी शक्तियों व नेगेटिव एनर्जी के आने की संभावना अधिक हो जाती है। कुंडली में नवग्रहों की स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे न चाहते हुए भी व्यक्ति का दुर्भाग्य मजबूत होने लगता है, जिससे वो बार-बार परेशानियों से घिर जाता है।
ये भी पढ़ें- केतु के नक्षत्र परिवर्तन से ये 5 राशियां होंगी मालामाल! सोने की तरह चमकेगी किस्मत
इन चीजों को लगाना भी होता है अशुभ
- वैदिक वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर घोड़े की नाल को भी नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, घोड़े की नाल लोहे की होती है और लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है। इससे आपके ऊपर शनि की वक्री दृष्टि पड़ सकती है, जिससे आपकी सफलता पर ब्रेक लग सकता है। इसके अलावा आप आर्थिक, शारीरिक और मानसिक तीनों तरह की समस्याओं से परेशान रह सकते हैं।
- घोड़े की नाल के अलावा घर के मुख्य दरवाजे पर टायर और फटे पुराने जूते-चप्पल को टांगना भी अशुभ होता है। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं, जिससे आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
घर के बाहर किन चीजों को लगाना होता है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर देवी-देवताओं और स्वास्तिक चिन्ह की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। घर के बाहर भगवान गणेश की तस्वीर को लगाना सबसे ज्यादा उत्तम होता है। गणपति बप्पा अपने भक्तों की सभी समस्याओं को हर लेते हैं, जिससे परिवारवालों का भाग्य मजबूत होता है। इससे हर एक व्यक्ति की तरक्की होने की संभावना बढ़ जाती है। घर में नकारात्मकता का भी वास नहीं होता है, जिससे बीमारियों के होने का जोखिम कम हो जाता है। साथ ही वास्तु दोष भी नहीं लगता है।
ये भी पढ़ें- घर-दुकान के बाहर नींबू-मिर्च टांगते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
4 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
7 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
11 hrs agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
12 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
13 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
1 day agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
1 day agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines