---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

केतु के नक्षत्र परिवर्तन से ये 5 राशियां होंगी मालामाल! सोने की तरह चमकेगी किस्मत

Ketu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, केतु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है, जिसके राशि और नक्षत्र परिवर्तन का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस बार केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन पांच राशियों के लोगों की किस्मत सोने की तरह चमक सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Ketu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु को मोक्ष, आध्यात्म, तांत्रिक और वैराग्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जब कुंडली में केतु की स्थिति मजबूत होती है, तो उससे व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का लाभ होता है। वहीं इसके कमजोर होने से व्यक्ति सभी बुरी आदतों का शिकार हो जाता है। इसके अलावा उसे जोड़ों में दर्द और सुनने में भी परेशानी होने लगती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 जुलाई 2024 को एक बार फिर केतु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सोमवार को प्रात: काल 04 बजकर 12 मिनट पर केतु देवता हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें यश की प्राप्ति होने वाली है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये समय सबसे उत्तम है। बिजनेस में तेजी आ सकती है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal 19 June 2024: आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल, शुभ रंग-अंक

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

व्यापारियों को आर्थिक लाभ के कई नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेसमैन इस समय शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, तो फ्यूचर में मुनाफा होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्यार और विश्वास दोनों बढ़ेगा। पार्टनर संग समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट है। कोई भी बड़ा अवसर अपने हाथ से जाने न दें। नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में एक बार फिर प्यार का आगमन हो सकता है। व्यापारियों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

जिनकी खुद की दुकान है, उनका भाग्य चमकने वाला है। एक बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे अच्छी खासी इनकम होगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल है, मन के मुताबिक परीक्षा में परिणाम मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे बिजनेसमैन की नई डील पूरी होने से उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

कारोबारियों के काम में तेजी आ सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये सप्ताह सबसे उत्तम है। कुंडली में नई कार खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग मन लगाकर काम करेंगे, तो सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। नई डील पूरी होने से बिजनेसमैन को अच्छा खासा प्रॉफिट हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियां लग्न अनुसार करें नौकरी से जुड़े ये महाउपाय! जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 19, 2024 12:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola