गर्मियों का मौसम चल रहा है, जिस दौरान मनुष्य से लेकर पशु-पक्षियों को परेशानी होती है। हालांकि व्यक्ति तो अपनी परेशानी को बोलकर दूर कर लेता है, लेकिन बेजुबान पशु-पक्षी कुछ कह नहीं पाते हैं। ऐसे में कई लोग पशु-पक्षियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनके खाने और पानी का इंतजाम करते हैं। जहां कुछ लोग अपनी छत पर पक्षियों के लिए पानी और बाजरा रखते हैं तो कुछ अपने घर की बालकनी पर पक्षियों के लिए खास व्यवस्था करते हैं।
अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि इससे पुण्य मिलता है, वहीं कुछ धर्म विशेषज्ञों का मानना है कि अपने घर की छत और बालकनी पर पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम नहीं करना चाहिए। इससे ग्रह दोष लगता है। चलिए अब जानते हैं इस विषय पर प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने क्या कहा?
क्या पक्षियों को नहीं देना चाहिए दाना-पानी?
प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर व छत पर पक्षियों के लिए पानी और दाने का इंतजाम करना चाहिए। इससे ग्रह दोष नहीं लगता है। बल्कि पुण्य मिलता है और ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम होता है।
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2025: कब तय होती है यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि? जानें
पक्षियों को दाना-पानी देने के अन्य लाभ
- कर्मों में सुधार होता है।
- घर में सकारात्मकता का वास होता है।
- पापों से मुक्ति मिलती है।
- आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
राहु-बुध ग्रह से क्या है संबंध?
वहीं कुछ अन्य विशेषज्ञों का मानना है कि अपने घर व छत पर पक्षियों को दाना-पानी देने से बचना चाहिए। उनका कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में पक्षियों का संबंध बुध ग्रह और छत का संबंध राहु ग्रह से बताया गया है। यदि आप अपनी छत पर पक्षियों के लिए दाना डालते हैं, तो इससे राहु और बुध ग्रह की युति बनेगी। राहु और बुध की युति का हर बार व्यक्ति के जीवन पर शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है, जिसके कारण उन्हें ग्रह दोष भी लग सकता है। लेकिन प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय का कहना है कि ये केवल मिथ है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: ध्रुव योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर शुभ या अशुभ कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल और शुभ अंक-रंग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
7 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
9 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
10 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
15 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines