---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chardham Yatra 2025: कब तय होती है यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि? जानें

आज अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। अगले 6 महीने तीर्थयात्री यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। चलिए जानते हैं धामों के कपाट खुलने की तिथि कब तय की जाती है।

---विज्ञापन---

सनातन धर्म के लोगों के लिए चारधाम की यात्रा का खास महत्व है। चारधाम की यात्रा दुनिया की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है, जिस दौरान यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए जाते हैं। हालांकि चार धाम यात्रा के चारों पवित्र स्थल अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं।

यमुनोत्री धाम माता यमुना, गंगोत्री धाम मां गंगा, केदारनाथ धाम भगवान शिव और बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। केदारनाथ को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भी माना जाता है। हर साल इन चारों धाम के कपाट अलग-अलग तिथि पर खोले जाते हैं।

---विज्ञापन---

कब तय होती है कपाट खुलने की तारीख?

यमुनोत्री धाम

आमतौर पर यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं। जबकि कपाट खुलने का समय यमुना जयंती की तिथि पर तय किया जाता है। इस साल यमुनोत्री धाम के कपाट आज यानी 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर खुल गए हैं।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2025 का शेड्यूल जारी, जानें कब से कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन?

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन ही खोले जाते हैं। लेकिन कपाट खुलने का समय नव संवत्सर यानी हिंदू नव वर्ष के पहले दिन तय किया जाता है। इस साल गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुल गए हैं।

केदारनाथ धाम

हर साल शिवरात्रि के दिन बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाती है। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई 2025 को सुबह 7 बजे खोले जाएंगे।

---विज्ञापन---

बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि बसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर स्थित राजमहल के राज दरबार में तय की जाती है। इस साल 04 मई 2025 को सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ ध्वज दंड, जानें कितनी है ऊंचाई?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2025 01:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola