हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Evil Eye on Zodiac Signs: आसानी से बुरी नजर का शिकार हो जाती हैं ये 5 राशियां, आप भी तो नहीं हैं इसमें शामिल

Zodiac Signs: अगर कोई बुरी नजर का शिकार हो जाता है तो उसके जीवन में नकारात्मकता आ जाती है. वह दुर्घटना का शिकार होता है और उसके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता है.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Buri Nazar On Zodiac Signs: अक्सर लोग बुरी नजर का शिकार हो जाते हैं कई लोगों के ऊपर काला जादू हो जाता है जो लोगों को परेशान करता है. इससे जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. काला जादू और बुरी नजर के कारण तबीयत खराब रहने लगती है और जीवन में कुछ भी सही नहीं होता है. मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. यह सब बुरी नजर लगने के कारण हो सकता है. कई बार लोगों को कई उपायों के बाद भी फायदा नहीं मिलता है. ऐसे में बुरी नजर से बचे रहना बहुत ही जरूरी है. आपको बताते हैं उन राशियों के बारे में जो जल्दी बुरी नजर का शिकार बन जाती है. इन राशि वाले लोगों को अधिक सतर्क रहना चाहिए.

इन राशियों को जल्दी लगती है बुरी नजर

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग जल्दी सहजता और खुलेपन के साथ लोगों के करीब आ जाते हैं. यह दूसरों से ईर्ष्या का कारण बनता है. ऐसे में यह दूसरों की बुरी नजर का शिकार हो जाते हैं. इसके कारण मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वाले नर्म दिल होते हैं. यह अपने स्वभाव से लोगों को आकर्षित कर लेते हैं. यह ऐसे में दूसरे लोगों की बुरी नजर का शिकार हो जाते हैं. इससे इनका आत्मविश्वास कम होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Hair on Feet Fingers: पैरों के अंगूठे-उंगलियों पर बाल आना देता है कई संकेत, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

कन्या राशि

विज्ञापन

कन्या राशि के लोग बुद्धिमान और तेज दिमाग वाले होते हैं. कन्या राशि वाले लोगों की सोचने और चिंता करने की आदत परेशान करती है. यह लोग जल्दी बुरी नजर का शिकार हो जाते हैं. इन्हें इसके कारण कमजोरी और बैचेनी का सामना करना पड़ता है.

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि वाले लोगों में कई खूबियां होती हैं लेकिन इनकी यह खूबियां तुला वालों को दूसरों से ईर्ष्या का कारण बनती हैं. यह लोग बुरी नजर लगने से परेशान रहने लगते हैं.

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को दूसरों की बुरी नजर जल्दी लगती है. इससे इनकी ऊर्जा कम होती है और नकारात्मक रहने लगते हैं. मीन वालों को बुरी नजर से बचने के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola