Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Eid Ul Fitr Date: शव्वाल का चांद दिखने को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या जुम्मे के दिन मनाई जाएगी मीठी ईद?

Eid Ul Fitr Date: ईद का पर्व चांद दिखने के अगले दिन मनाया जाता है. ईद की तारीख और चांद दिखने को लेकर सऊदी अरब से बड़ा अपडेट सामने आया है. सऊदी में 18 मार्च को शव्वाल का चांद देखने की अपील की गई है. ऐसे में वहां 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 17, 2026 08:53
Eid Ul Fitr Date
Photo Credit- News24GFX

Eid Ul Fitr Date: ईद का पर्व मनाने की तारीख सऊदी अरब में शव्वाल का चांद दिखने के बाद होती है. भारत में सऊदी अरब में ईद मनाने के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है. रमजान के पवित्र महीने में रोजे रखे जाते हैं और अंतिम दिन शव्वाल महीने का चांद देखने के बाद रोजे समाप्त होते हैं और अगले दिन ईद मनाई जाती है. सऊदी अरब से ईद का चांद दिखने को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ईद का चांद सऊदी में कब दिखेगा चलिए जानते हैं.

कब देखा जाएगा शव्वाल का चांद?

सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के लोगों से 18 मार्च को चांद देखने के लिए कहा है. खाड़ी देशों में 18 मार्च को शव्वाल का चांद दिखता है तो ईद 19 मार्च को मनाई जाएगी. ऐसे में भारत में एक दिन बाद यानी 20 मार्च को शुक्रवार के दिन ईद मनाई जाएगी. बता दें कि, भौगोलिक स्थिति के कारण सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद दिखता है और वहां एक दिन पहले ईद मनाई जाती है. इसके बाद भारत में ईद का पर्व मनाया जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Eid Ul Fitr Moon Sighting Date: सऊदी अरब, यूएई और ईरान में कब दिखेगा चांद, भारत में कब मनाई जाएगी ईद? जानिए

चांद देखने पर दर्ज करा सकते हैं गवाही

सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से 18 मार्च को चांद देखने की अपील की है और लोगों से कहा है कि, अगर कोई खुली आंखों से या दूरबीन से चांद देखता है तो वह नजदीक के कोर्ट को सूचित कर सकता है. सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को ईद मनाई जाएगी. 19 मार्च को सऊदी में ईद होती है तो भारत में 19 मार्च को चांद नजर आएगा और 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 17, 2026 08:53 AM

Eid
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.