Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च, पापमोचनी के बाद कामदा एकादशी कब? जानें तिथि-मुहूर्त से लेकर व्रत के पारण का समय

Kamada Ekadashi 2026 Date: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिसे सभी 24 एकादशियों में महापुण्यदायी व फलदायी माना जाता है. चलिए जानते हैं साल 2026 में 28 मार्च या 29 मार्च, कामदा एकादशी कब है. साथ ही आपको विष्णु जी की पूजा के शुभ मुहूर्त और व्रत के पारण के समय के बारे में पता चलेगा.

Kamada Ekadashi 2026

Credit- Social Media

Kamada Ekadashi 2026 Date, Shubh Muhurat & Vrat Paran Ka Samay: साल में कुल 24 बार यानी हर महीने 2 बार एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिन सभी का अपना महत्व और धार्मिक कारण है. मार्च 2026 में पापमोचनी एकादशी और कामदा एकादशी पड़ रही है, जिसमें से पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखा जा चुका है, जिसके बाद अब चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन

मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है. यहां तक कि ब्राह्मण की हत्या का पाप भी नष्ट हो सकता है. यहां पर आप जान सकते हैं कि पापमोचनी के बाद अब किस दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

विज्ञापन

कामदा एकादशी कब है 2026 में?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 27 मार्च 2026 को रात 11 बजकर 15 मिनट पर हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 28 मार्च को रात 10 बजकर 16 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 29 मार्च 2026, वार रविवार को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

कामदा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:46
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:14 से सुबह 06:00
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:36 से दोपहर 01:26
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:17 से रात 08:25

ये भी पढ़ें- Navratri 2026: 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि पर अमावस्या का साया, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विज्ञापन

कामदा एकादशी का व्रत कब खोलें?

बता दें कि 29 मार्च 2026 को रखे जाने वाले कामदा एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 30 मार्च 2026 को होगा. इस दिन द्वादशी तिथि रात 09 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी, जिससे पहले सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट के बीच व्रत का पारण करना शुभ रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ