---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में भूल से भी न खाएं ये 9 चीजें, झेलनी पड़ सकती है देवी मां की नाराजगी

Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। यदि आप यह व्रत रख रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि इस दौरान क्या-क्या खाना चाहिए और किन-किन चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि व्रत की शुद्धता और पवित्रता कायम रह सके।

---विज्ञापन---

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो इस वर्ष 30 मार्च 2025 से शुरू हो चुका है। यह पर्व मां दुर्गा की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, ताकि मां दुर्गा की कृपा उन पर बनी रहे। व्रत के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है, क्योंकि कुछ चीजें गलत खा लेने पर व्रत की पवित्रता को नष्ट हो जाती है और यह देवी मां की नाराजगी का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए?

फलाहार और सब्जियां

व्रत के दौरान फलाहार का सेवन करना अत्यंत लाभकारी होता है। नारियल, सेब, केला, अंगूर, मौसमी और संतरा जैसे ताजे फल खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पाचन क्रिया भी सही रहती है। इसके साथ ही उबले आलू, गाजर, खीरा, टमाटर, सीताफल और चुकंदर का सलाद भी खा सकते हैं। यह शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं और व्रत के दौरान कमजोरी से बचाते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य

डेयरी उत्पादों का सेवन

व्रत में दूध और दही का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि दोनों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इनमें कुछ घंटों का अंतराल रखना चाहिए। दूध शरीर को शक्ति और दही पाचन को ठीक करता है, जिससे व्रत के दौरान कोई दिक्कत नहीं होती है।

---विज्ञापन---

हाइड्रेशन पर दें ध्यान

व्रत में पानी का सेवन अधिक महत्वपूर्ण होता है, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। नींबू पानी, नारियल पानी, शिकंजी और मिल्कशेक जैसे पेय पदार्थ पी सकते हैं। इसके साथ ही सादा पानी भी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। लेकिन यदि आप निर्जला व्रत कर रहे हैं, इसके अनुसार व्रत के नियम का पालन करें।

नवरात्रि में न खाएं ये 9 चीजें

व्रत के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन पूरी तरह से निषेध होता है। इन चीजों को खाने से देवी मां नाराज हो सकती हैं और व्रत का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता। आइए जानते हैं उन 9 चीजों के बारे में जिन्हें नवरात्रि में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

तामसिक भोजन: मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन और शराब जैसी ये 6 तामसिक चीजें व्रत के दौरान नहीं खानी चाहिए। ये चीजें पवित्रता के खिलाफ होती हैं और व्रत की ऊर्जा को नष्ट कर सकती हैं। व्रत के दौरान धूम्रपान भी निषेष माना जाता है। अन्य 3 चीजें ये हैं:

  • सरसों का तेल: नवरात्रि के दौरान सरसों का तेल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह व्रत के उद्देश्य से मेल नहीं खाती है।
  • मसूर दाल: मसूर दाल भी नवरात्रि में वर्जित है, क्योंकि यह तामसिक मानी जाती है। इसलिए व्रत के दौरान इसका सेवन वर्जित माना गया है।
  • तिल: नवरात्रि में व्रत के दौरान तिल भी खाने से बचना चाहिए। माना जाता है कि यह व्रत की पवित्रता को प्रभावित करता है।

लिहाजा इन बातों का ध्यान रखते हुए नवरात्रि का व्रत करें और देवी मां की कृपा प्राप्त करें। व्रत के दौरान सही आहार और पवित्रता बनाए रखना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि मानसिक शांति और देवी मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2025 05:51 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola