Kitchen Vastu Tips: किचन में फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन कहां रखें, वास्तु अनुसार जानें इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने की सही और गलत दिशा

Kitchen Vastu Tips: रसोई में फ्रिज और ओवन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों अब आम बात हैं। लेकिन इनको वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है. मान्यता है कि गलत दिशा में रखे ये उपकरण स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डालते हैं. आइए जानते हैं, वास्तु अनुसार इन्हें किस दिशा और जगह रखकर घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं?

Kitchen-Vastu-Tips

किचन में फ्रिज-ओवन गलत दिशा में रखने से वास्तु अनुसार आर्थिक स्थिति बिगड़ती है. (Photo Credit: AI/News24)

Kitchen Vastu Tips: आज लगभग हर घर के रसोई घर यानी किचन में फ्रिज, ओवन, मिक्सर ग्राइन्डर, इंडक्शन चूल्हा आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन उपकरणों को सही दिशा और उचित जगह पर रखना जरूरी है. अन्यथा इस शास्त्र के अनुसार, यदि ये उपकरण सही दिशा-जगह पर नहीं होते हैं, तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति और फॅमिली मेम्बर्स से स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर हो सकता है. आपको बता दें कि किचन को घर में पाज़िटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि और अच्छे हेल्थ का केंद्र माना गया है. आइए जानते हैं, वास्तु अनुसार किचन में फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन कहां रखें?

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज रखने की दिशा

फ्रिज यानी रेफ्रीजेरेटर को किचन में रखने के नियम वास्तु शास्त्र में बहुत स्पष्ट है. इसके लिए फ्रिज का भारीपन, बड़ा आकार और ठंडा करने की प्रवृति का ध्यान रखा जाता है. वास्तु शास्त्र में इसके रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मानी जाती है. यदि ये जगहें खाली न हों, तो फ्रिज को दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. लेकिन यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि फ्रिज का गेट यानी पल्ला पूर्व या उत्तर की ओर खुले.

किस दिशा में न रखें फ्रिज – वास्तु के अनुसार फ्रिज को भूल से भी उत्तर-पूर्व कोन यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए. इसका कारण यह है कि दिशा जल तत्व की होती है. यहां भारी फ्रिज रखने से धन और सेहत की हानि होती है. फ्रिज को कभी भी गैस चूल्हे के ठीक पास सटाकर नहीं रखनी चाहिए. यह घर में तनाव पैदा करता है.

विज्ञापन

माइक्रोवेव ओवन रखने की दिशा

माइक्रोवेव ओवन, टोस्टर, तंदूर ओवन आदि उपकरण अग्नि तत्व से जुड़े हैं. इनमें प्रत्यक्ष आग से काम होता है, जो बिजली से पैदा होता है. इसलिए इनके लिए वास्तु अनुसार, अग्नि की दिशा तय की जाती है. इसलिए इस प्रकार के हीट जेनेरेटिंग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हमेशा दक्षिण-पूर्व कोन यानी आग्नेय कोण में रखना चाहिए. इसे विशेष स्थिति में दक्षिण दिशा में भी रख सकते हैं.

विज्ञापन

किस दिशा में न रखें माइक्रोवेव ओवन

वास्तु के अनुसार, ओवन या माइक्रोवेव ओवन को किसी भी सूरत में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखनी चाहिए. यह जल तत्व की दिशा है. यहां अग्नि उपकरण रखने से घर के लोगों में तनाव और बीमारियां अधिक होती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ