हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali 2026: आज दीपोत्सव पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र

Diwali 2026 Puja Vidhi & Shubh Muhurat: आज दिवाली के पावन पर्व पर आपको मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. दिवाली की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा विधि-विधान से करें. (Photo Credit - AI)

Diwali 2026: दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. आज 8 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है. दिवाली के पावन पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. लक्ष्मी-गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, वैभव और शांति का वास होता है. जीवन में सुख-शांति के लिए दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करें. आइये दिवाली की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

दिवाली 2026 पूजा शुभ मुहूर्त (Diwali 2026 Shubh Muhurat)

आज अमावस्या तिथि आरंभ होने के बाद दिवाली की पूजा की जा सकती है. दिवाली पर शाम के समय प्रदोष काल में पूजा का महत्व है. आज दोपहर 11 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या तिथि आरंभ हो रही है. इसके बाद कल 9 नवंबर की दोपहर को 12 बजकर 31 मिनट पर अमावस्या का समापन होगा. दिवाली की पूजा के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त शाम को 5 बजकर 31 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा वृषभ काल का समय शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर रात को 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें – Diwali Puja Samagri List: आज दिवाली पूजा के लिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

विज्ञापन

दिवाली 2026 लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि (Diwali 2026 Puja Vidhi)

दिवाली पर सर्वप्रथम स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. मां लक्ष्मी और गणेश जी का ध्यान करते हुए पूजा का संकल्प लें. शाम को शुभ मुहूर्त के दौरान लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा के लिए लकड़ी की चौकी स्थापित करें. चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. चौकी के बाईं ओर जल से भरा कलश स्थापित करें. कलश में सुपारी, सिक्का और आम के पत्ते रखकर ऊपर नारियल रखें. भगवान गणेश और लक्ष्मी जी का आवाहन करें. चौकी पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. गणेश जी का स्मरण करें और उन्हें जल, रोली, अक्षत, दूर्वा, जनेऊ और मोदक अर्पित करें. मां लक्ष्मी का आवाहन करके उन्हें कमलगट्टा, पीली कौड़ी, श्रीफल, श्रृंगार सामग्री और कमल का फूल अर्पित करें. भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. फल और मिठाई का भोग लगाएं. मंत्रों का जाप कर और आरती कर पूजा संपन्न करें.

लक्ष्मी और गणेश जी के मंत्र

  • ॐ गं गणपतये नमः॥
  • वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
  • ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • नमस्तेस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
    शङ्खचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola