हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2025: अपने घर के मेन गेट पर दिवाली के दिन करें ये 5 काम, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2025: क्या आपके घर का मुख्य द्वार दिवाली 2025 में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तैयार है? जानिए घर के मेन गेट पर किए जाने वाले 5 बेहद खास और शुभ उपाय, जिनसे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में आने के लिए आकर्षित होती हैं।

विज्ञापन
Diwali 2025: क्या आपका मेन गेट दिवाली पर मां लक्ष्मी के स्वागत को तैयार है? जानें 5 खास उपाय जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर घर में ला सकते हैं सुख-समृद्धि की बरसात।

Diwali 2025: रोशनी और धन का पावन त्योहार दिवाली इस बार 20 अक्टूबर, 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन सिर्फ रोशनी और मिठास का ही नहीं, बल्कि धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत का भी है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और स्वच्छ, सुंदर व शुभ ऊर्जा से भरे घरों में प्रवेश करती हैं। ऐसे में घर का मुख्य द्वार सबसे अहम स्थान होता है। आइए जानते हैं, वो 5 खास उपाय, जो मेन गेट पर करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

मुख्य द्वार की साफ-सफाई और रंगोली

सबसे पहले घर के मुख्य द्वार को अच्छे से धोकर साफ करें। उसके बाद द्वार के सामने रंगोली बनाएं। रंगोली में आप फूलों, रंगों या चावल के आटे का उपयोग कर सकते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और देवी लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक होती है।

मां लक्ष्मी के पदचिह्न बनाएं

साफ फर्श पर चावल के आटे या हल्दी-पानी से दाहिनी ओर से अंदर की तरफ मां लक्ष्मी के पवित्र पदचिह्न बनाएं। यह संकेत करता है कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश कर रही हैं। यह विधि वास्तु के अनुसार बहुत ही शुभ मानी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर मुश्किल घड़ी में साथ देंगी चाणक्य नीति की ये 10 बातें, जानिए सफलता के राज

स्वास्तिक और ओम का चिन्ह लगाएं

मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक और ओम के चिन्ह बनाएं। स्वास्तिक सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है, वहीं ओम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ये चिन्ह घर में आध्यात्मिक माहौल बनाते हैं।

विज्ञापन

कलश स्थापना और दीपक जलाएं

मुख्य द्वार पर एक तांबे या मिट्टी के कलश में स्वच्छ जल भरकर उसमें आम के पत्ते और नारियल रखें। यह धन और शांति का प्रतीक है। साथ ही, कलश के पास घी का दीपक जलाएं, ताकि अंधकार दूर हो और शुभ ऊर्जा का संचार हो।

तोरण और फूलों की सजावट

द्वार पर पान या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। इससे घर में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता आती है। साथ ही लाल-पीले फूलों की माला से द्वार को सजाएं — ये सौभाग्य को आमंत्रित करती हैं और घर को सुंदर भी बनाती हैं।

विज्ञापन

ये भी करें

दिवाली की शाम द्वार पर घंटी या शंख बजाना भी शुभ होता है। लक्ष्मी पूजन से पहले द्वार पर हल्दी-कुमकुम से तिलक करें और द्वार पर ‘शुभ लाभ’ या ‘शुभ दीपावली’ लिखें।

ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2025: जब भाई नहीं हो पास तो कैसे मनाएं ‘भाई दूज’, अपनाएं ये उपाय; होगी अकाल मृत्यु से रक्षा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola