Dhanteras 2025: कार्तिक का महीना व्रत-त्योहारों से भरपूर होता है. इस महीने में कई पर्व आते हैं. कार्तिक महीना में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. धनतेरस पर कई खरीदारी करना शुभ होता है लेकिन इस दिन कई चीजों को खरीने से बचना चाहिए. इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आप इस दिन खरीदारी के दौरान भूलकर भी इन 5 चीजों को घर न लाएं. आइये आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं.
धनतेरस पर न खरीदेंं ये 5 चीजें
नुकीली और धारदार चीजें
आपको धनतेरस के दिन नुकीली और धारदार चीजों को नहीं खरीदना चाहिए. यह खरीदना अशुभ माना जाता है. आपको धनतेरस पर चाकू, कैंची, पिन, सुई आदि नहीं खरीदने चाहिए. यह जीवन में दुर्भाग्य और नकारात्मकता लाते हैं.
काले रंग की चीजें
काला रंग शुभ नहीं माना जाता है. आपको धनतेरस पर काली चीजें खरीदने से बचना चाहिए. इस दिन काले रंग के कपड़े और काले रंग की नई चीजों को खरीदने से बचें.
ये भी पढ़ें – Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी पर दिया जाता है तारों को अर्घ्य, क्या आप जानते हैं इसके पीछे की मान्यता?
खाली बर्तन न लाएं खरीदें
धनतेरस पर कई लोग बर्तन खरीदते हैं लेकिन इसे खाली घर नहीं लाना चाहिए. खाली बर्तन घर लाना अशुभ होता है. आप बर्तन खरीदकर इसमें बाहर से ही चावल या चीनी कुछ खरीदकर भर लें और घर लेकर आएं.
कांच के बर्तन न खरीदें
मार्केट में धनतेरस के दिन तरह-तरह के गिफ्ट पैक मिलते हैं. ऐसे में लोग आकर्षित होकर इन्हें खरीद लेते हैं. कांच का संबंध राहु से माना जाता है. आपको धनतेरस पर कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए.
न खरीदें तेल और घी
आपको धनतेरस के दिन घी और तेल नहीं खरीदना चाहिए. तेल का संबंध शनि देव से माना जाता है. अगर इन चीजों की जरूरत है तो एक दिन पहले खरीद लें या फिर आप अगले दिन भी इन्हें खरीद सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Chanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
1 hr agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
12 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines