हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Curly Hair Personality: कैसे होते हैं घुंघराले बाल वाले लोग? जानें स्वभाव और इनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Curly Hair Personality: कई लोगों के बाल घुंघराले होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे लोगों के बारे में काफी कुछ बताया गया है. घुंघराले बाल वालों के स्वभाव, खासियत और इनसे जुड़ी बातों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Curly Hair Personality: घुंघराले बाल वाले लोग अक्सर सभी से अलग नजर आते हैं. घुंघराले बाल वाले लोगों की कई खासियत होती है. यह अपने घुंघराले बालों के कारण खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में लोगों से जुड़ी हर छोटी बात से उनकी विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, घुंघराले बाल वाले लोग खुद को महत्व देते हैं. यह लोग अक्सर अपने बारे में सोचते रहते हैं. चलिए आपको घुंघराले बाल वाले लोगों के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं. यह लोग कैसे होते हैं?

हर पल को करते हैं एन्जॉय होते हैं क्रिएटिव

यह लोग बहुत ही फन-लविंग होते हैं. जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं वह अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े पल को आनंद से जीते हैं. यह आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखते हैं. यह लोग जिंदगी अपने मजे से जीते हैं. यह लोग काफी क्रिएटिव होते हैं. यह अक्सर नए आइडिया के बारे में सोचते हैं.

ये भी पढ़ें – Paush Amavasya 2025: 18 या 19 दिसंबर कब है पौष अमावस्या? जानें सटीक तारीख, महत्व और व्रत के फायदे

विज्ञापन

कैसा होता है स्वभाव?

घुंघराले बाल वाले लोगों के स्वभाव की बात करें तो इनका स्वभाव इमोशनल होता है. यह जल्दी इमोशनल हो जाते हैं. यह दूसरों की भावनाओं को समझते हैं और छोटी सी बात को भी दिल से लगा लेते हैं. इन लोगों से किसी का दुख नहीं देखा जाता है. यह अपने परिवार और दोस्तों का अच्छे से ख्याल रखते हैं. यह दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

घुंघराले बाल वाले लोगों से जुड़ी बातें

घुंघराले बाल वाले लोग ट्रैवलिंग करना और एडवेंचर एक्टिविटीज करने के शौकीन होते हैं. यह लोग नई-नई जगहों पर घूमना पसंद करते हैं. यह कई बार अडियल स्वभाव के होते हैं लेकिन दिल के साफ होते हैं. इन लोगों के लिए अपने बालों को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अक्सर इन लोगों की बालों की वजह से तारीफ होती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola