हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chhath Puja 2025: कब है छठ पूजा? क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक की तारीख

Chhath Puja 2025 Date: अक्टूबर में छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा. छठ पूजा चार-दिवसीय महापर्व बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत ओडिशा के कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. चलिए जानते हैं कि, छठ महापर्व क्यों मनाया जाता है. इस बार नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक की क्या तारीख रहेगी.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छट महापर्व बिहार का प्रमुख त्योहार है. यह मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत ओडिशा के कई क्षेत्रों में मनाया जाता है. हालांकि, अब पूरे देशभर में लोग छठ महापर्व मनाते हैं. छठ महापर्व अक्टूबर महीने में मनाया जाएगा. यह दिवाली के बाद मनाया जाता है. छठ पूजा का पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है. छठ पूजा में नहाय खाय, खरना पूजन, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं. चलिए जानते हैं कि, इस साल छठ महापर्व कब से कब तक मनाया जाएगा साथ ही जानते हैं कि, छठ पूजा का पर्व क्यों मनाया जाता है.

क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व?

छठ महापर्व पर सूर्य देव और छठी मैया यानी षष्ठी देवी की पूजा होती है. छठ पूजा का पर्व संतान सुख और संतान की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है. इस व्रत को करने से संतान को सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है. इसके साथ ही भगवान सूर्य को ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है उन्हें अर्घ्य देकर आभार प्रकट किया जाता है. छठ महापर्व को लेकर अन्य मान्यताएं भी हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बच्चों की परवरिश में ये 5 गलतियां माता पिता को बना देती हैं असफल

विज्ञापन

छठ महापर्व मनाने को लेकर अन्य मान्यताएं भी हैं. महाभारत काल में जब पांडव अपना राजपाट हार गए थे तब द्रौपदी ने सूर्य देव की अराधना कर सूर्यषष्ठी का व्रत रखा था. तभी से इसकी शुरुआत हुई. अन्य मान्यता के अनुसार, रामायण काल में माता सीता ने 14 वर्षों के वनवास के बाद रावण वध के पाप से मुक्ति के लिए मुंगेर में सूर्य पूजा की थी.

कब है छठ महापर्व?

इस साल छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को हो रही है जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. 25 अक्टूबर, शनिवार को नहाय खाय, 26 अक्टूबर, रविवार को खरना पूजा, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य होगा. इस प्रकार छठ महापर्व की तारीख रहेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola