Navratri 2024: आज है अष्टमी की शुभ तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

Ashtami Navami Kab Hai : चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तिथि बेहद ही शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन कन्या पूजन और हवन करके माता को प्रसन्न किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि कब है।

When is Ashtami Navami

Ashtami Navami Kab Hai : वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल दिन मंगलवार से हो चुकी है। आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है और आज मां महागौरी की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी लोग पर आती हैं और भक्तों की सारी परेशानियां दूर करती हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तिथि का बहुत ही महत्व होता है। मान्यता है कि इन दो तिथियों पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन भी किया जाता है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन के साथ हवन भी किया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तिथि कब है।

विज्ञापन

आज है चैत्र नवरात्रि में अष्टमी की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 16 अप्रैल दिन मंगलवार यानी आज है। बता दें कि अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को 12 बजकर 11 मिनट पर हो गई है और समाप्ति आज यानी यानी 16 अप्रैल को 1 बजकर 23 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, अष्टमी तिथि आज यानी 16 अप्रैल को है।

कब है नवमी तिथि का शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से शुरु हो रही है और समाप्ति 17 अप्रैल को 3 बजकर 14 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, नवमी तिथि 17 अप्रैल को है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो 11 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक है। नवमी में पूजा करने की शुभ समय कुल 2 घंटे 33 मिनट तक का है। रामनवमी का पूजन मध्याह्न में किया जाता है, इसके लिए शुभ मुहूर्त 12 बजकर 26 मिनट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ