Rashifal: 2038 तक इन राशियों के जीवन से नहीं कम होगा दुखों का अंत, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या करेगी परेशान

Shani Rashifal Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव साल 2024 में अपनी राशि परिवर्तन नहीं करने वाले हैं, लेकिन साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। आज इस खबर में जानेंगे कि साल 2038 तक किन-किन राशियों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। साथ ही किन-किन राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है।

shani rashifal
विज्ञापन

Shani Rashifal Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव कर्मफल दाता, न्याय के देवता माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल बहुत ही खास महत्व रखती है। शनि सबसे धीमी गति से गोचर करने वाले ग्रह हैं। धीमी गति से चलने की वजह से शनि एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने के बाद पुन: उसी राशि में कम से कम 30 साल बाद आते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के बारे में सभी लोग जानते हैं। शनि की साढ़ेसाती काफी कष्टदायी होती है।

माना जाता है कि जिस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चलती है उससे अगली वाली राशि और 12वें स्थान वाली राशि ज्यादा प्रभावित होती हैं। बता दें कि शनिदेव इन राशियों का सफर करने में कम से कम साढ़े सात साल का समय लगता है। इसलिए यह साढ़ेसाती कहलाती है। आज इस खबर में जानेंगे कि साल 2038 तक किन-किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती ढैय्या का प्रभाव रहेगा। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से किन-किन राशियों को मुक्ति मिलने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

2038 तक किन-किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं और 2025 में मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। साल 2025 में मेष राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा और मीन राशि वाले लोगों पर दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चलेगा। बता दें कि कुंभ राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 3 जून 2027 तक रहेगा। उसके बाद शनि का गोचर हो जाएगा। शनि देव के गोचर करते ही मेष राशि वाले लोगों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।

मेष राशि पर साढ़ेसाती

मेष राशि वाले लोगों पर से शनि की साढ़ेसाती 2032 तक रहेगी। उसके बाद वृषभ राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वृषभ राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण 2027 में शुरू होगा। उसके बाद मिथुन राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 8 अगस्त 2029 में पहला चरण शुरू होगा, जो 2036 तक रहने वाली है। शनि की साढ़ेसाती कर्क राशि वाले लोगों पर मई 2032 में शुरू होगा और समाप्ति 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगा। यानी साल 2025 से लेकर 2038 तक शनि कुंभ, मीन, मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वाले लोगों पर टेढ़ी नजर रहेगी।

साल 2025 में इन राशियों को मिलेगी मुक्ति

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वाले लोगों पर से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर से शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी। इन राशियों पर शनि देव मेरबान रहेंगे। साथ ही सभी कार्यों में सफलता दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ