हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astro Tips: इन 7 बुरे कर्मों से छूट जाता है किस्मत का साथ!

Astro Tips: धार्मिक मान्यता के अनुसार, व्यक्ति के अच्छे और बुरे दोनों कर्मों का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं व्यक्ति के उन बुरे कर्मों व आदतों के बारे में, जिनकी वजह से उनका भाग्य बिगड़ सकता है। उन्हें न चाहते हुए भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Astro Tips: सनातन धर्म के लोगों के लिए अच्छे और बुरे कर्मों का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति बुरे कर्म करता है, उसे जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं जो लोग अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति समय रहते अपने कर्मों व आदतों को सही नहीं करता है, तो उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले उन 7 बुरे कर्मों के बारे में, जिससे उसका भाग्य बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा ज्येष्ठ माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी किसी को दूसरों की इस्तेमाल की गई वस्तुएं नहीं लेनी चाहिए। खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का तो भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

भोजन

चोर, चरित्रहीन या अपराधी के घर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रह कमजोर होते हैं, जिसका सीधा असर व्यक्ति के भाग्य पर पड़ता है।

कपड़े

शास्त्र के अनुसार, कभी भी दूसरों के पहने हुए वस्त्र को धारण नहीं करना चाहिए। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

उधार

कभी भी किसी से केसर और हल्दी उधार न लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही घर-परिवार में अशांति का वास होता है।

कबाड़

घर में मौजूद कबाड़ को कभी भी बेचना नहीं चाहिए, बल्कि उसे मुफ्त में किसी जरूरतमंद को दे देना चाहिए। अन्यथा आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

दान

रात के समय दूध और दही दान में या उधार में नहीं देने चाहिए। इससे आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है। इसके अलावा घर में नकारात्मक शक्तियों का भी वास हो सकता है।

खाने की थाली

खाना खाने के बाद थाली में हाथ नहीं धोने चाहिए। इससे कुंडली में ग्रह प्रभावित होते हैं, जिससे न चाहते हुए भी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन 5 बुरे कर्मों से बिगड़ता है भाग्य, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा आज से ही करें त्याग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola