इन 5 बुरे कर्मों से बिगड़ता है भाग्य, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा आज से ही करें त्याग

Bageshwar Dham Sarkar: क्या लंबे समय से आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं? क्या आपके घर में भी हर समय क्लेश का वातावरण बना रहता है? अगर हां, तो कहीं आप भी तो यह गलतियां नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से न चाहते हुए भी आपको बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

Baba Bageshwar Dham Dhirendra Shastri

विज्ञापन

Bageshwar Dham Sarkar: अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि अच्छे कर्म कीजिए। लोगों की मदद किया कीजिए। इससे देवी-देवता तो प्रसन्न रहते ही हैं। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। हालांकि कई बार जाने-अनजाने में व्यक्ति कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उनका भाग्य बिगड़ सकता है। आज हम आपको बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताए गए उन पांच बुरे कर्मों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से आपका भाग्य बिगड़ सकता है।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। जो दिव्य दरबार भी लगाते हैं। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री हिंदू धर्म से जुड़े कई नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं। आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उन पांच बुरे कर्मों के बारे में बताएंगे, जिससे व्यक्ति का भाग्य बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

दिशा

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

खाना

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग खाना खाने के बाद अपनी थाली में हीं हाथ धो लेते हैं, लेकिन आपको बता दे कि इससे आपका भाग्य भी प्रभावित हो सकता है। बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि थाली में हाथ धोने से कुंडली में ग्रह प्रभावित हो सकते हैं।

निंदा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो लोग हर समय भोजन की निंदा करते हैं और खाने में कमियां निकालते हैं, उनसे देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। इससे न चाहते हुए भी उन्हें जीवन भर किसी न किसी रूप में खाने की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

सोना

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि दक्षिण दिशा में पैर करके सोना नहीं चाहिए। इससे दिमाग अशांत रहता है। इसके अलावा मन में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

बाल

बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि जो लोग मंगलवार और शनिवार के दिन बाल कटवाते हैं, उनके साथ उस दिन कुछ न कुछ अनहोनी हो सकती है। इसके अलावा इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ