---विज्ञापन---

Religion angle-right

Basant Panchami 2026: कल या परसों, कब है बसंत पंचमी? जानें सही डेट और मां सरस्वती को समर्पित पर्व का महत्व

Basant Panchami 2026: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. ये दिन ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा के लिए विशेष होता है. चलिए जानते हैं इस बार कल यानी 23 जनवरी या 24 जनवरी 2026, को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही आपको इस शुभ दिन के महत्व के बारे में जानने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

Basant Panchami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. यह वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इस साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व कब मनाया जाएगा, इसकी तारीख को लेकर अटकलें चल रही हैं. इस भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए आप यहां जान सकते हैं कि कल 23 जनवरी 2026 या परसों 24 जनवरी 2026, बसंत पंचमी कब है?

कब है बसंत पंचमी? (Basant Panchami Kab Hai)

माघ माह की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी 2026 को की रात को 02 बजकर 28 मिनट से प्रारंभ होकर 24 जनवरी को रात 01 बजकर 46 मिनट तक है. पंचांग के अनुसार, उदयातिथि को महत्व देते हुए बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

---विज्ञापन---

बसंत पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

23 January 2026 Ka Shubh Muhurat

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: शनि की साढ़ेसाती होने के बावजूद मौज में कटेगा इन 3 राशियों को टाइम, करियर में होगी ग्रोथ

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक मानते हैं. इसे कई जगहों पर सरस्वती पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है. बसंत पंचमी पर रतिकाम महोत्वस मनाया जाता है. यह प्रेम और सौंदर्य के देवता कामदेव और उनकी पत्नी रति को समर्पित है. बसंत पंचमी का खास महत्व है. इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है यानी बिना शुभ मुहूर्त देखें शुभ कार्य कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

मां सरस्वती पूजा विधि

मां सरस्वती की पूजा के लिए स्नान कर पीले वस्त्र पहनें. मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें और धूप-दीप, रोली, चंदन और पीले फूल, फल और मिठाईयां अर्पित करें. मां सरस्वती के ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप करें. मां सरस्वती की आरती करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2026 01:39 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola