राहु-केतु का 12 राशियों पर कैसे पड़ता है प्रभाव? धीरेंद्र शास्त्री से जानें ग्रहों को मजबूत करने के उपाय

Rahu Ketu Ke Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुंडली में हर एक ग्रह की अपनी अहमियत होती है। अगर कोई एक ग्रह भी कमजोर होता है, तो उसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति को झेलना ही पड़ता है। वहीं, एक ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति धनवान भी बन सकता है। आज हम आपको राहु-केतु के कमजोर होने के संकेत और उनको मजबूत करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rahu Ketu Ke Upay
विज्ञापन

Rahu Ketu Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु की महादशा के कारण व्यक्ति को जीवन में विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में यह दोनों ग्रह मजबूत होते हैं, तो वो कुछ ही समय में राजा बन सकता है। वहीं, इसके कमजोर होने से बड़े से बड़ा अमीर आदमी भी गरीब हो सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कुंडली में राहु-केतु के कमजोर होने के संकेत और इन्हें मजबूत करने के उपायों के बारे में।

राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव के संकेत

  • घर-परिवार में तनाव का वातावरण रहना।
  • नौकरी कर रहे लोगों का सहकर्मियों से बिना किसी वजह के झगड़ा होना।
  • कोर्ट कचहरी के मामलों में फसना।
  • पिता-पुत्र के संबंधों में कड़वाहट आना।
  • भाई-बहन के बीच मनमुटाव बढ़ना।
  • आय में कमी आना, लेकिन खर्च बढ़ना।
  • पत्नी का बीमार रहना।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: इन लड़कियों से दूर रहने में ही फायदा, वरना जीवनभर रहेंगे कठपुतली बनकर!

विज्ञापन

राहु-केतु को मजबूत करने के उपाय

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, राहु और केतु को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा दान करना चाहिए। जो व्यक्ति सदा अच्छे कर्म करता है और असहाय, गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करता है, उसकी कुंडली में सभी ग्रह मजबूत रहते हैं।
  • कुंडली में राहु और केतु ग्रहों को मजबूत करने के लिए अपने इष्ट देव की आराधना करें। अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें। पूर्वज और देव पितृ को हमेशा खुशी से याद करें और खास मौके पर उनका स्मरण करें।
  • धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना करते हैं और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, उनकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही शिव जी के विशेष आशीर्वाद से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

लोगों की परेशानियों का समाधान बताते हैं धीरेंद्र शास्त्री

सनातन धर्म से जुड़े लोगों के बीच इस समय ‘पंडित धीरेंद्र शास्त्री’ की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। ‘पंडित धीरेंद्र शास्त्री’ एक कथावाचक होने के साथ-साथ बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश भी हैं। देशभर में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, जो उनके द्वारा बताए गए उपाय और टोटके अपनाते हैं। दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक पर्चे पर लोगों की परेशानी और उससे छुटकारा पाने के उपाय लिख देते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ