---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: इन लड़कियों से दूर रहने में ही फायदा, वरना जीवनभर रहेंगे कठपुतली बनकर!

Chanakya Niti For Relationship Tips: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में लड़कियों व स्त्रियों के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। आज हम आपको 'आचार्य चाणक्य' के एक श्लोक के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि किस गुण वाली स्त्री से पुरुषों को दिल नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो वो जिंदगीभर पार्टनर की कठपुतली बनकर रह जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Chanakya Niti For Relationship Tips: पति-पत्नी व गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के संबंध को दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्ते में से एक माना जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनसाथी का चयन सोच समझकर करना चाहिए। नहीं तो उन्हें जीवनभर पछताना भी पड़ सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले अपनी भावनाओं को लेकर संतुष्ट हो जाना चाहिए। व्यक्ति को पता होना चाहिए कि सामने वाले व्यक्ति से वाकई वो प्यार करता है या ये सिर्फ मोह है।

आचार्य चाणक्य ने ऐसी स्त्रियों से दिल लगाने के लिए मना किया है, जिनका स्नेहयुक्त आचरण होता है। आइए विस्तार से जानते हैं चाणक्य ने स्नेहयुक्त आचरण वाली लड़कियों व औरतों से दिल नहीं लगाने के लिए क्यों कहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यो मोहामन्यते मूढो रक्तेयं मयि कामिनी।

स तस्य वरागो भूत्वा नृत्येत् क्रीडा-शकुन्तवत् ॥

---खबर नीचे जारी है---

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि जिस तरह पक्षी पिंजरे में कैद होकर अपने मालिक के आदेश के अनुसार बोलकर व नाच-गाकर उनका मनोरंजन करता है। ठीक उसी प्रकार जो व्यक्ति सुन्दर लड़की के स्नेहयुक्त आचरण यानी उनके अच्छे चरित्र को प्यार समझने लगता है, वह भी उसी पक्षी के समान युवती की कठपुतली बन जाता है। वह व्यक्ति उस लड़की के इशारे पर कठपुतली बनकर उनकी हर बात मानता है। यहां तक कि उनके चक्कर में अपनी पसंद और नापसंद को भी अनदेखा करने लगता है। ऐसे में व्यक्ति धीरे-धीरे अपना सब कुछ खो बैठता है।

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: मित्र के नाम पर कलंक हैं ये दोस्त! दूरी बनाकर रखने में ही है समझदारी

---खबर नीचे जारी है---

‘आचार्य चाणक्य’ इस श्लोक के जरिए खासतौर पर पुरुषों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि कभी भी किसी युवक को भाव में आकर युवती के स्नेहपूर्ण आचरण को प्यार समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा उन लड़कियों से दूर रहना चाहिए, जो घमंडी, बात-बात पर गुस्सा करने वाली, बड़ों का सम्मान नहीं करने वाली और बेफिजूल में पैसे खर्च करने वाली महिलाओं से भी दूर रहना चाहिए। अगर व्यक्ति इन अवगुण वाली स्त्री से दिल लगाता है, तो इससे उसका विनाश निश्चित है। इसके अलावा उसे प्यार व मोह और प्रेम व दोस्ती के बीच का अंतर भी भली-भांति समझ में आना चाहिए।

आचार्य चाणक्य कौन हैं?

आचार्य चाणक्य एक आज्ञाकारी शिक्षक होने के साथ-साथ महान राजनेता, विद्वान व योग्य अर्थशास्त्री और कुशल कूटनीतिज्ञ थे। उनकी नीतियों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति को हर एक समस्या का समाधान मिल जाएगा। इसी वजह से आज भी ज्यादातर लोग ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ को पढ़ना पसंद करते हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में आपको करियर, प्रेम, दोस्त-दोस्ती, परिवार, सेहत और नौकरी आदि जीवन से जुड़ी लगभग हर एक समस्या का निवारण मिल जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: रिश्तोंं में जिंदगी भर रहेगी मिठास, जानें हर रिश्ते से जुड़ी खास बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 20, 2024 04:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola