Rangbhari Ekadashi 2025: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव महाशिवरात्रि के बाद माता गौरा को विदा करवाकर काशी लाए थे। इस कारण काशी में रंगभरी एकादशी के दिन काफी बड़ा उत्सव होता है। लोग रंग-गुलाल उड़ाते हुए भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकी में शामिल होते हैं। यह एकादशी हिंदू वर्ष की आखिरी एकादशी है। इसके बाद चैत्र माह से नए वर्ष की शुरुआत हो जाती है।
साल 2025 में 10 मार्च को रंगभरी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल इस पर्व पर तीन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों के कारण इस दिन का महत्व दोगुना बढ़ गया है। इसके साथ ही इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से काफी लाभ मिलता है।
बन रहे हैं ये शुभ योग
इस दिन सुबह 6 बजकर 26 मिनट तक रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है। इसके बाद रात 11 बजकर 55 तक रवि योग बना रहेगा। इस कारण यह दिन काफी शुभ रहने वाला है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजन भी काफी शुभ फलदाई माना गया है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजन कैसे करें?
ऐसे करें पूजन
एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं। भगवान शिव और माता पार्वती का जल से अभिषेक करें और पुष्प अर्पित करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी पूजा इस दिन करें। इस दिन व्रत भी रखें।
करें ये उपाय
- रंगभरी एकादशी के दिन 1 से 21 पीले फूल की माला बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। इसके साथ ही उनको खीर का भोग लगाएं। भोग में तुलसी जरूर डालें। ऐसा करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
- सुख और समृद्धि पाने के लिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें और भगवान विष्णु को आंवले का भोग अर्पित करें।
- कार्यक्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं तो आंवले के पेड़ पर जल अर्पित करें। इसके साथ ही आंवले के पेड़ के नीचे की थोड़ी सी मिट्टी माथे पर तिलक के रूप में लगानी चाहिए।
- अगर आपने व्रत रखा है तो अगले दिन 11 मार्च को किसी जरूरतमंद को कलश, वस्त्र और आंवले का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मशास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Vaishno Mata: माता वैष्णो देवी से शुरू हुई छड़ी परिक्रमा, जानिए क्या है यह यात्रा?
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
5 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
11 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines