---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vaishno Mata: माता वैष्णो देवी से शुरू हुई छड़ी परिक्रमा, जानिए क्या है यह यात्रा?

Vaishno Mata: जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर से त्रिकूट पर्वत पर छड़ी यात्रा की शुरुआत हो गई है। यह यात्रा गोवर्धन पर्वत यात्रा की तर्ज पर शुरू हुई है। माना जा रहा है कि यह यात्रा वैष्णो देवी भवन मार्ग के डेवलपमेंट के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

Vaishno Mata: जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से 8 मार्च शनिवार से छड़ी यात्रा की शुरुआत की गई है। यहां माता वैष्णो पिंडी रूप में विराजमान हैं। इस मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में अब त्रिकूट पर्वत पर परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की गई है।

त्रिकूट पर्वत पर यात्रा की शुरुआत गोवर्धन पर्वत की तर्ज पर की गई है। पैदल शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ नाचते-गाते चलते नजर आए। मां भगवती के जयकारे लगाते हुए इस यात्रा की शुरुआत हुई।

---विज्ञापन---

108 किलोमीटर लंबा है रूट

मंदिर से वापस मंदिर तक आने का रूट करीब 108 किलोमीटर लंबा है। इसमें करीब 37 किलोमीटर पैदल रूट है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का इस यात्रा में काफी बड़ा सहयोग है।

200 के करीब शामिल हुए श्रद्धालु

8 मार्च को शुरू की गई इस यात्रा में करीब 200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्राइन बोर्ड देवी भगवती के नौ स्वरूपों का भी निर्माण कराने जा रहा है, जिससे परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को माता वैष्णो के नौ रूपों के दर्शन हो सकें।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shri Mata Vaishno Devi Shrine (@smvdsbkatra)

---विज्ञापन---

First published on: Mar 08, 2025 10:12 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola