---विज्ञापन---

Religion

Nakhun Par Til: अंगूठे से लेकर हाथ की हर एक उंगली के नाखून पर तिल होने का है खास महत्व, सामुद्रिक शास्त्र से जानें शुभ-अशुभ संकेत

Nakhun Par Til Hone Ka Matlab: क्या आपके भी नाखून पर तिल है? अगर हां, तो इससे आपको अपने भविष्य से जुड़े कई संकतों के बारे में पता चल सकता है. खासकर, लव लाइफ, परिवार, करियर और सेहत आदि से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब मिल सकते हैं. चलिए अब जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र में अंगूठे से लेकर हाथ की हर एक उंगली के नाखून पर तिल होने का क्या महत्व है और उसका जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 5, 2026 09:27
Nakhun Par Til
Credit- Meta AI

Nakhun Par Til Hone Ka Matlab: ऋषि समुद्र द्वारा प्रचारित सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन ग्रंथ है, जिसमें शरीर की बनावट, तिल, निशान और चिह्न आदि के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. मुख्य तौर पर इनके आधार पर व्यक्ति की लव लाइफ, करियर, सेहत और स्वभाव आदि से जुड़े सवालों के जवाब मिलते हैं. इसमें हाथ के अंगूठे और सभी उंगली पर नाखून होने का भी खास महत्व है, जिससे मन में उत्पन्न कई सवालों के उत्तर मिल सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं हाथ के नाखून पर मौजूद तिल से जुड़े शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में.

अंगूठे के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के हाथ के अंगूठे के नाखून पर तिल होता है, वो ताकतवर होते हैं. ऐसे लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है, जिस कारण ये कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं. इसके अलावा ये लोग समझदार और सहनशील भी होते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

अंगूठे के बगल वाली उंगली के नाखून पर तिल होने का मतलब

अंगूठे के ठीक बगल वाली उंगली के नाखून पर तिल होना दर्शाता है कि व्यक्ति काफी भावुक है. ऐसे लोग जल्दी से लोगों की बातों में आ जाते हैं और कई बार अपना ही नुकसान करवा लेते हैं. इसके अलावा जीवन में इन्हें कई बार धोखा भी मिलता है. खासकर, प्यार में इनके असफल होने की संभावना ज्यादा होती है.

---विज्ञापन---

हाथ की सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो हाथ की सबसे बड़ी उंगली के नाखून पर तिल होना शुभ होता है. ऐसे लोग समझदार और दिल के सच्चे होते हैं, लेकिन इन्हें छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है. कई बार अपने गुस्से के कारण ये अपना ही नुकसान करवा बैठते हैं.

छोटी उंगली के बगल वाली उंगली के नाखून पर तिल होने का अर्थ

जिन लोगों की छोटी उंगली के बगल वाली उंगली यानी अनामिका उंगली के नाखून पर तिल होता है, वो चालाक होते हैं. ऐसे लोग सोच-समझकर फैसले लेते हैं और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. इसके अलावा इन लोगों को जीवन में बहुत ही देर से प्यार मिलता है, लेकिन वो प्रेम सच्चा होता है.

छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हाथ की छोटी उंगली के नाखून पर तिल होना शुभ नहीं होता है. ऐसे लोगों का मन किसी भी काम में नहीं लगता है, बल्कि वो बार-बार अपने निर्णय बदलते हैं. इसके अलावा ये शारीरिक रूप से भी फिट नहीं रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 05, 2026 09:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.