Amrit Siddhi Yog: दिन और वार के संयोग से समय-समय पर अमृत सिद्धि योग बनता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि अमृत सिद्धि योग में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा कोई नया काम शुरू करना या संपत्ति खरीदना-बेचना भी अत्यंत लाभकारी रहता है. वहीं, जिन बच्चों का जन्म अमृत सिद्धि योग में होता है, उनके अंदर कई खूबियां होती हैं, जो उन्हें देश ही नहीं विदेश में भी पहचान दिलाती हैं. चलिए विस्तार से जानें अमृत सिद्धि योग में जन्मे बच्चों के स्वभाव, खूबियां व अन्य जरूरी बातों के बारे में.

अमृत सिद्धि योग में जन्मे बच्चों की खूबियां

अमृत सिद्धि योग में जन्मे बच्चों का स्वभाव काफी सरल और मिलनसार होता है. ये लोग जो भी काम करते हैं, उसे पूरे दिल और ईमानदारी से करते हैं. इनका दिमाग भी काफी तेज होता है. ये बहुत ही जल्दी चीजों को समझ लेते हैं और उन्हें अपनी लाइफ में अप्लाई करते हैं. इसके अलावा भाग्य भी समय-समय पर इनका साथ देता है, जिसके कारण इनकी मेहनत रंग लाती है और समाज में पहचान मिलती है. साथ ही इन्हें जीवन में कभी भी बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है.

---विज्ञापन---

शास्त्रों में बताया गया है कि इस योग में जन्मे बच्चों का धर्म की तरफ भी काफी झुकाव रहता है. ये समाज हित व निस्वार्थ भाव से लोगों की भलाई करने में विश्वास रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें

---विज्ञापन---

2026 में अमृत सिद्धि योग की तारीखें

  • 14 जनवरी 2026- सुबह 07:15 से सुबह 03:03
  • 11 फरवरी 2026- सुबह 07:03 से सुबह 10:53
  • 20 फरवरी 2026- रात 08:07 से सुबह 06:54
  • 20 मार्च 2026- सुबह 06:25 से सुबह 02:27
  • 17 अप्रैल 2026- सुबह 05:54 से दोपहर 12:02
  • 21 अप्रैल 2026- सुबह 02:08 से सुबह 05:50
  • 23 अप्रैल 2026- रात 08:57 से सुबह 05:47
  • 18 मई 2026- सुबह 11:32 से सुबह 05:28
  • 21 मई 2026- सुबह 05:27 से सुबह 02:49
  • 14 जून 2026- सुबह 01:16 से सुबह 05:23
  • 15 जून 2026- सुबह 05:23 से शाम 07:08
  • 18 जून 2026- सुबह 05:23 से सुबह 11:32
  • 11 जुलाई 2026- सुबह 11:03 से सुबह 05:32
  • 13 जुलाई 2026- सुबह 05:32 से सुबह 05:41
  • 19 जुलाई 2026- शाम 06:12 से सुबह 05:36
  • 4 अगस्त 2026- रात 09:54 से सुबह 05:45
  • 8 अगस्त 2026- सुबह 05:46 से दोपहर 04:51
  • 16 अगस्त 2026- सुबह 05:51 से सुबह 03:50
  • 1 सितम्बर 2026- सुबह 05:59 से सुबह 02:42
  • 13 सितम्बर 2026- सुबह 06:05 से दोपहर 01:07
  • 16 सितम्बर 2026- शाम 05:22 से सुबह 06:07
  • 29 सितम्बर 2026- सुबह 06:13 से सुबह 09:03
  • 14 अक्टूबर 2026- सुबह 06:21 से सुबह 04:03
  • 11 नवम्बर 2026- सुबह 06:40 से सुबह 11:38
  • 18 दिसम्बर 2026- दोपहर 04:10 से सुबह 07:09

ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---