Akshaya Tritiya Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 दिन शुक्रवार को है। इस दिन जो लोग सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्र में अक्षय तृतीया के दिन घर में बरकत और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय बताए गए हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन उपायों से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन करें ये उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन पौधे लगाना बेहद ही शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पीपल, आम, पाकड़, गूलर, बेल और आंवला आदि के पेड़ लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग अक्षय तृतीया के दिन पेड़-पौधे लगाते हैं, उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। साथ ही घर में बरकत के साथ धन-दौलत में वृद्धि होती है।
आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आपके लिए अक्षय तृतीया बेहद ही शुभ है। अक्षय तृतीया के दिन कलश में जल भरकर का दान करें। जल से भरे कलश का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन जल से भरे कलश का दान करते हैं उन पर मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न रहती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी आपकी आर्थिक तंगी की समस्या को दूर करती हैं।
घर में होगा धन का आगमन
ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों की बंदनवार लगाएं। साथ ही मां लक्ष्मी के वैदिक मंत्रों का उच्चारण करें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से घर में आर्थिक समस्या नहीं होती है। साथ ही घर में अचानक धन का आगमन होने लगता है।
यह भी पढ़ें- दैत्य गुरु शुक्र बनाने जा रहे हैं मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा स्वर्ण युग
यह भी पढ़ें- 2025 तक इन राशियों की रहेगी मौज, देवगुरु 12 साल बाद बनाएंगे कुबेर योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines