Adhik Maas Kalashtami 2026: कालाष्टमी का व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इस बार अधिकमास में कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा. अधिकमास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं. यह पुरुषोत्तम मास का कालाष्टमी व्रत होगा. जून में अधिकमास का कालाष्टमी व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन किन उपायों करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
अधिकमास कालाष्टमी 2026 तारीख
मासिक कालाष्टमी का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. यह दिन भगवान भगवान शिव के रौद्र रूप कालभैरव की पूजा के लिए खास होता है. अब जून में अधिकमास का कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा. अधिकमास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 8 जून की सुबह को 3 बजकर 24 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन 9 जून की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. कालाष्टमी व्रत 8 जून को रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें – Masik Kalashtami Vrat 2026: 7 या 8 जून, अधिकमास की कालाष्टमी कब? जानें तिथि से लेकर शुभ मुहूर्त-विधि
कालाष्टमी पर जरूर करें ये उपाय
कुत्ते को भोजन कराएं – कालाष्टमी के दिन कुत्ते को भोजन कराना चाहिए. कुत्ते को दूध, मीठी रोटी और गुड़ खाने को दें. कालभैरव भगवान की कृपा के लिए कुत्ते को भोजन कराना शुभ माना जाता है.
सरसों के तेल का दीपक – भगवान कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए आप कालभैरव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल की दीपक जरूर जलाएं. इससे आपको लाभ मिलेगा.
शिवलिंग की पूजा – कालभैरव भगवान को शिव जी का रौद्र रूप माना जाता है. आपको कालाष्टमी के दिन शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए. शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें.
मंत्रों का जाप – आपको कालभैरव को प्रसन्न करने के लिए ॐ काल भैरवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से आपको कालभैरव भगवान की कृपा प्राप्त होगी.
ये भी पढ़ें – Tripushkar Yog: 16 जून को बन रहा त्रिपुष्कर योग, मेष समेत 4 राशियों के लिए होगा शुभ
कालाष्टमी पर न करें ये गलतियां
कालाष्टमी के दिन कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. कालाष्टमी पर कुत्ते को नहीं मारना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसाप, कुत्ते को कालभैरव का अवतार माना गया है. कुत्ते को कुछ जूठा खाने को न दें और कुत्ते को नुकसान न पहुंचाएं. इससे दोष लगता है. आपको इस दिन काले कुत्ते को रोटी और गुड़ खिलाना चाहिए. कालाष्टमी व्रत करने वाले व्यक्ति को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही नॉनवेज या शराब के सेवन से बचना चाहिए. कोई बुरा कर्म नहीं करना चाहिए. कालभैरव को दंडपाणि कहा जाता है. वह बुरे कर्मों का दंड देते हैं.
ये भी पढ़ें- Masik Krishna Janmashtami 2026: 8 या 9 जून, कब है पुरुषोत्तम मास की जन्माष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
55 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines