WWE Raw: WWE समरस्लैम का दो दिन का इवेंट खत्म हो गया है. फैंस को बाहर बड़े मुकाबले देखने को मिले. नए चैंपियन, दिग्गजों की वापसी और चौंकाने वाले पल वहां पर हुए. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस अपने मुकाबलों में खूब दम दिखाए. खैर अब कंपनी आगे बढ़ चुकी है. इसके तहत Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. कंपनी ने स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया. नई कहानियां सामने आईं. कुछ स्टार्स की वापसी भी हुई. रोमन रेंस ने इस हफ्ते शो की शुुरुआत की. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का सैगमेंट

2 / 9
रोमन रेंस ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की. उन्होंने सैथ रॉलिंस को अपना भाई बताया. एलए नाइट ने एंट्री की. उन्होंने रेंस को बधाई दी. नाइट ने रेंस को वन-ऑन-वन मैच के लिए ललकारा. रेंस ने इसके लिए मना कर दिया. रेंस ने कहा कि नाइट को लाइन पर लगे रहने की जरूरत है. नाइट ने रेंस को घटिया इंसान बताया. नाइट ने कहा कि जब रेंस उनके तैयार हो जाएं तो बता दें. (Photo: WWE.com)
जे'वॉन एवंस का मैच

3 / 9
जे'वॉन एवंस का मुकाबला ईथन पेज के साथ हुआ. मैच में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में एवंस ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद बिग कैस ने वापसी की. उन्होंने बिग बूट लगाकर एवंस को धराशाई कर दिया. कैस ने अपने और फीनिशिंग मूव लगाकर पेज की हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन

4 / 9
लिव मॉर्गन ने जजमेंट डे के साथ एंट्री की. उन्होंने खुद की बहुत तारीफ की. मॉर्गन ने खुद को वुमेंस डिवीजन में सबसे बेस्ट बताया और कहा कि अब उनके लिए कोई चैलेंजर नहीं है. उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज की तारीफ भी की. सोलो रुका ने वहां पर एंट्री की. (Photo: WWE.com)
सोल रुका का मैच

5 / 9
सोल रुका का मुकाबल रॉक्सन परेज के साथ हुआ. इस मैच में मॉर्गन और राकेल ने दखलअंदाजी की. इस वजह से रेफरी ने मैच रद्द कर दिया. मैच के बाद जजमेंट डे ने रुका पर हमला किया. लिव मॉर्गन ने वापसी की. बैकी ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड टाइटल के लिए वापसी की है. रैंप पर स्टेफनी वकेर ने वापसी कर जजमेंट डे की हालत खराब की. बाद में वकेर और बैकी का आमना-सामना हुआ. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का सैगमेंट

6 / 9
ओबा फेमी ने लैसनर के साथ हुए अपने मैच की तारीफ की. फेमी ने लैसनर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि लैसनर अब आराम कर सकते हैं. फेमी ने कहा कि अब वो नई जनरेशन को लीड करने के लिए तैयार हैं. फेमी ने सभी को चेतावनी भी दी. ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. स्टेज पर फेमी और ब्रेकर का आमना-सामना हुआ. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर का मैच

7 / 9
ब्रॉन ब्रेकर का मैच जो हेंड्री के साथ हुआ. दोनों ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में ऑस्टिन थ्योरी ने भी दखलअंदाजी की. हेंड्री ने उन्हें धराशाई किया. हालांकि, वो ब्रेकर के स्पीयर से नहीं बच पाए. ब्रेकर ने आसानी से अंत में मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच

8 / 9
डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना का मुकाबला पेंटा और चैड गेबल के साथ हुआ. इस मैच में चारों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. मिस्टीरियो और मैकडॉना ने चीटिंग की कोशिश की. अंत में गेबल और पेंटा को शानदार जीत मिली. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट

9 / 9
मेन इवेंट में जेकब फाटू और रॉयस कीज के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. अंत में फाटू ने जीत हासिल की. मैच के बाद भी फाटू ने कीज पर हमला जारी रखा. फाटू ने कीज के मुंह से खून निकाल दिया. ऑफिशियल भी उन्हें रोक नहीं पाए. अंत में रेंस भी स्टेज पर आए. उन्होंने फाटू के इस एक्शन को एक्नॉलेज किया. (Photo: WWE.com)