WWE Raw: WWE में अब कहानियों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है. बड़े स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आने वाले कुछ महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते भी रेड ब्रांड का शो जबरदस्त होगा. फैंस को वहां पर बड़ी चीजें देखने को मिलने वाली हैं. WWE ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. कुछ स्टार्स की इस हफ्ते भी वापसी सकती है. ट्रिपल एच एक बार फिर दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस और ओबा फेमी का सैगमेंट

2 / 6
समरस्लैम में रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में सैथ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था. पिछले हफ्ते रॉलिंस रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए. इस हफ्ते उनका सैगमेंट होगा. उधर ओबा फेमी को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. देखना होगा कि इन दोनों के लिए कंपनी का अगला प्लान क्या होगा. (Photo: WWE.com)
बैकी लिंच और स्टेफनी वकेर आएंगी लाइव

3 / 6
बैकी लिंच और स्टेफनी वकेर दोनों ने पिछले हफ्ते धमाकेदार वापसी की. दोनों की नजरें लिव मॉर्गन की वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर हैं. बैकी ने कह दिया कि वो टाइटल के लिए जाएंगी. उधर स्टेफनी ने भी अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. लिंच और वकेर इस हफ्ते भी शो में मौजूद रहेंगी. दोनों बड़ा बवाल मचा सकती हैं. (Photo: WWE.com)
ऑस्टिन थ्योरी का मैच

4 / 6
ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला इस हफ्ते अकीरा टोजावा के खिलाफ तय किया गया है. टोजावा ने पिछले हफ्ते थ्योरी के ऊपर हमला किया था. इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है. द विज़न ग्रुप ने ओटिस का बुरा हाल कर दिया था. अब देखना होगा कि टोजावा इसका बदला ले पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)
पेंटा का मैच

5 / 6
रोमन रेंस का विरोधी तय करने के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. पेंटा का मुकाबला लारेडो किड के साथ होगा. इस मैच में पेंटा जीत के प्रबल दावेदार हैं. इस टूर्नामेंट का विजेता अगले महीने रेंस का सामना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए करेगा. रे मिस्टीरियो ने इसका ऐलान किया था. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच

6 / 6
राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज का मुकाबला सोल रुका और मिस्ट्री पार्टनर के साथ होगा. सवाल ये ही है कि मिस्ट्री पार्टनर कौन होगा. स्टेफनी वकेर भी वहां पर आ सकती है. वो रुका का साथ देकर जजमेंट डे को तहस-नहस कर सकती हैं. इस मैच में लिव मॉर्गन की दखलअंदाजी भी रहेगी. (Photo: WWE.com)