
1 / 6
T20 World Cup 2026 News: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया था. बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया है, जिसके बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया है.

2 / 6
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश का समर्थन किया था और कहा था कि हमने टी20 विश्व कप को लेकर बहुत स्पष्ट रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. हम बांग्लादेश के साथ हैं.

3 / 6
पाकिस्तान के इस बयान पर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की.

4 / 6
आसिफ ने कहा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किए जाने के विरोध में उनके देश ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. नजरूल ने पाकिस्तान का शुक्रिया भी अदा किया.

5 / 6
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. दोनों का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना था. हालांकि अब ये मुकाबला लगभग रद्द हो चुका है.

6 / 6
बांग्लादेश ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापिस ले लिया. उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला है.