Samudrik Shastra: चलने के अंदाज से जानें नेचर और भविष्य से जुड़े खास संकेत, सामुद्रिक शास्त्र में छिपे रहस्य

Walking Style Indicate People Personality Traits: सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जिसमें व्यक्ति के हाव-भाव, लंबाई, चौड़ाई, रंग, बनावट, शरीर पर मौजूद तिल और निशान आदि से उनके स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जाता है. इसमें चलने के अंदाज को भी महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जिसके बारे में आप यहां पर जानेंगे.

Walking Style Indicate People Personality Traits
1 / 6

व्यक्ति की चाल-ढाल से भी उसके बारे में बहुत कुछ पता चलता है. ये बात पढ़ने में अटपटी लग सकती है, लेकिन सच है. सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चलने के अंदाज को एक खास संकेत माना गया है, जिससे उनके स्वभाव, व्यक्तित्व, लव लाइफ, करियर, सेहत, पसंद-नापसंद और भविष्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण संकेतों के बारे में पता चल सकता है. चलिए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए व्यक्ति के चलने के स्टाइल से जुड़े संकेतों के बारे में.

विज्ञापन

छोटे-छोटे कदम चलना

छोटे-छोटे कदम चलना2 / 6

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, धीरे-धीरे व छोटे-छोटे कदम चलने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है. ऐसे लोगों को जीवन में धन की कमी का सामना करना ही पड़ता है.

विज्ञापन

तेज चलना

तेज चलना3 / 6

जो व्यक्ति बहुत लंबे-लंबे कदम जल्दी-जल्दी चलता है, वो काफी भाग्यशाली होता है. ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में सब कुछ हासिल करते हैं. इनकी कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहती है. साथ ही ये मेहनती और ईमानदार होते हैं. इसके अलावा ये निडर और साहसी भी होते हैं.

चलते समय आवाज न आना

चलते समय आवाज न आना4 / 6

चलते समय जो लोग आवाज नहीं करते हैं, वो किस्मक के धनी होते हैं. ऐसे लोगों का हर मोड़ पर भगवान साथ देते हैं. इनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं होती है.

विज्ञापन

टेढ़ी-मेढ़ी चाल चलना

टेढ़ी-मेढ़ी चाल चलना5 / 6

जो लोग एक गति में सीधे चलने की जगह टेढ़ी-मेढ़ी चाल चलते हैं, उनका मन हर समय अशांत रहता है. ऐसे लोगों को गुस्सा भी बहुत आता है. आएदिन इनका किसी न किसी व्यक्ति से झगड़ा होता है. इसके अलावा इनकी अपने दोस्तों, घरवालों व रिश्तेदारों से भी नहीं बनती है.

एक ही गति में चलना

एक ही गति में चलना6 / 6

जो व्यक्ति एक ही गति में पूरा रास्ता कवर कर लेता है, उसके अमीर होने की संभावना ज्यादा होती है. ऐसे लोग अपनी मेहनत से धन अर्जित करते हैं और ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं. (All Image Credit- Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन