Lucky Zodiac Signs: मंगल और शनि का यह लाभ दृष्टि योग 19 जुलाई 2026, दिन रविवार को रात 11 बजकर 37 मिनट पर बनेगा. इस समय दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री पर मौजूद रहेंगे. इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा.
मंगल शनि लाभ दृष्टि योग

2 / 6
लाभ दृष्टि योग के बनने से मेष, वृश्चिक, मकर और कुंभ समेत 4 राशियों को सुख, समृद्धि और आर्थिक लाभ मिलेगा. इन राशियों पर लाभ दृष्टि योग का क्या प्रभाव होगा. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
मेष राशि

3 / 6
मेष राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल का लाभ दृष्टि योग शुभ साबित होगा. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. रिश्ते में नजदीकियां आएंगी. इन्हें करियर में सफलता हासिल होगी. व्यापार और नौकरी में मुनाफा होगा. मन प्रसन्न रहेगा.
वृश्चिक राशि

4 / 6
वृश्चिक राशि के लोगों को इस लाभ दृष्टि योग के प्रभाव से फायदा होगा. कमाई बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आप लोगों को मानसिक तनाव दूर होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.
मकर राशि

5 / 6
मकर राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग लाभ लेकर आएगा. मकर राशि वाले व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन्हें किसी बड़ी डील के होने से आर्थिक लाभ होगा. पुराने अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है.
कुंभ राशि

6 / 6
कुंभ राशि के जातकों को लाभ दृष्टि योग शुभ परिणाम देगा. आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.