---विज्ञापन---

White Hair Home Remedy: सफेद बालों को मिनटों में करें काला, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

White Hair Home Remedy: सफेद और बेजान बालों के लिए इस्तेमाल करें ये नुस्खा। इसके पहले इस्तेमाल से ही आपके सफेद बाल और आइब्रो, दोनों ही एकदम नेचुरली काले दिखने लगेंगे।

White Hair Home Remedy: आजकल कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या बढ़ गई है। हालांकि, बालों को कलर करने के लिए लोग बाजार से खरीदी हुई डाइ या फिर पार्लर से कलर करवाते हैं। मगर ये चीजें लंबे समय के लिए सही नहीं है। ऐसी चीजें आपके बालों की जड़ों को कमजोर कर देती हैं, जिससे बाल झड़ने, ड्राइनेस जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आपको भी अपने बालों को काला करना है तो इस घरेलू नुस्खे को फॉलो करें। इस नुस्खे का इस्तेमाल आप न सिर्फ सिर के बालों बल्कि सफेद हुई आइब्रो को भी काला करने के लिए यूज कर सकते हैं। चलिए, सीखते हैं इसे बनाने का और इस्तेमाल करने का तरीका।

क्या है यह नुस्खा?

यह नुस्खा काले तिल और कलौंजी का एक पेस्ट है, जिससे न सिर्फ बाल काले होंगे बल्कि बालों को सही पोषण भी मिलेगा और बालों की ग्रोथ को भी तेज कर देगा। कैसे बनेगा यह मिश्रण?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ

इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • कलौंजी 2 चम्मच
  • मेथी 1/2 चम्मच
  • काले तिल 1 चम्मच
  • कैस्टर ऑयल
  • एलोवेरा जेल

white hair home remedy

---विज्ञापन---

ऐसे बनेगा बाल काले करने वाला मिश्रण

स्टेप-1

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कलौंजी, मेथी दाना और काले तिल को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा। आपको इन्हें ज्यादा पानी में भिगोकर रखना है, क्योंकि ये सभी बीज जितने पानी में भीगेंगे उतना ही अपने साइज में रातो-रात बढ़ेंगे। सुबह आप देखेंगे तो ये सभी बीज फूल चुके होंगे।

---विज्ञापन---

स्टेप-2

अब सुबह इन बीजों को पानी से अलग करना होगा। पानी को आप फेंक दें या पौधे में डाल दें। अब इन सभी बीजों को किसी टिश्यू पेपर या फिर किसी कपड़े पर रखकर पोछ लें। आपको इन बीजों को गीला नहीं रहने देना है। इन बीजों से मॉइश्चर को पूरी तरह से सुखाने के बाद अब ग्राइंडर में पीसना होगा।

---विज्ञापन---

स्टेप-3

अब इस सुखे मिश्रण में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट में कैस्टर ऑयल की 4 से 5 बूंदें डालकर मिला लें। आपका बालों को काला करने वाला देसी नुस्खा तैयार है।

---विज्ञापन---

स्टेप-4

आपको इस चिकने पेस्ट को अपने बालों, जड़ों और आइब्रो पर लगाकर कम से कम 40 मिनट के लिए छोड़ना होगा। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। आप देखेंगे कि पहली बारी में ही काफी हद तक बाल काले हो चुके होंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या हंसने से सच में बढ़ती है आंखों की रोशनी? नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 16, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola