आलू काटते ही क्यों पड़ जाते हैं काले? यहां जानिए खराब होने से बचाने के लिए क्या करें

Why Potato Turns Black: आपने गौर किया होगा कि आलू काटने के बाद काले होने लगते हैं और एक वक्त के बाद काले दाग से भर जाते हैं? अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए.

Why Potato Turns Black

आलू काले क्यों पड़ जाते हैं? Image Credit- Freepik

Potato Turing Black After Cutting: आलू हर घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी है. ऐसे हर तरीके से बनाया जाता है और खूब पसंद भी किया जाता है. इसलिए आलू ढेर सारे किचन में लाकर स्टोर कर लिए जाते हैं. हालांकि, कई बार आलू पकाते वक्त ऐसा होता है कि जैसे ही हम आलू काटते हैं, कुछ ही मिनटों में उनका रंग काला या भूरा पड़ने लगता है. इससे आलू देखने में खराब लगने लगते हैं और कई लोगों को लगता है कि शायद आलू खराब हो गए हैं. दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है और वो क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. साथ ही, इसे कैसे रोका जा सकता है, इससे जुड़े टिप्स भी जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू काले क्यों पड़ जाते हैं?

जब आलू को काटा जाता है तो इस पर हवा लगती है. हवा में मौजूद ऑक्सीजन आलू में मौजूद एंजाइम और स्टार्च के साथ रिएक्शन करती है. इस प्रक्रिया को ऑक्सीडेशन कहा जाता है. इसी वजह से कटे हुए आलू का रंग धीरे-धीरे भूरा या काला पड़ने लगता है. हालांकि इससे आलू खराब नहीं होते, लेकिन ज्यादा देर तक खुले में रखने से उनका स्वाद बेकार हो सकता है.

आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं?

  • अगर आपने आलू पहले ही काट लिए हैं तो इसे ठंडे पानी में डालकर कुछ देर के लिए ढक्कर रख दें. इससे आलू पर हवा नहीं लगेगी और उनका रंग काला नहीं पड़ेगा.
  • अगर आपको आलू थोड़ी देर बाद इस्तेमाल करने हैं, तो उन्हें हल्के नमक वाले पानी में डालकर रखें. इससे उनका रंग भी नहीं बदलेगा तो वो फ्रेश बनी रहेंगी.
  • पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डालकर भी कटे हुए आलू रख सकते हैं. नींबू में मौजूद एसिड ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है.
  • आलू को काटने के बाद ज्यादा देर तक खुला ना छोड़ें. कोशिश करें कि काटने के तुरंत बाद ही उन्हें पकाने में इस्तेमाल कर लें.
  • अगर आलू काटने के बाद बहुत ज्यादा काले हो जाएं या उनमें बदबू आने लगे, तो ऐसे आलू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- क्या सच में ज्यादा चाय पीने से काले हो जाते हैं लोग? जानिए इस कहावत में कितनी है सच्चाई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ