---विज्ञापन---

नाश्ते में ट्राई करें कुछ नया, स्वादिष्ट पनीर भुर्जी का मजेदार स्वाद चखकर हर कोई करेगा तारीफ

Ghar Par Dhaba Style Paneer Bhurji Kaise Banaye: क्या आप भी नाश्ते में रोज-रोज के पोहे, सैंडविच से बोर हो गए हैं, और कुछ चटपटा, लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं. आपके लिए हम लाए हैं स्वादिष्ट पनीर भुर्जी जो न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाएगा, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

---विज्ञापन---

Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता अगर स्वादिष्ट और पौष्टिक हो तो पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर महसूस होता है. कई लोग रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन करता है. ऐसे में मसालेदार पनीर भुर्जी एक शानदार विकल्प बन सकती है. इसकी खास बात यह है कि यह देखने और खाने में अंडा भुर्जी जैसी लगती है, लेकिन यह पूरी तरह शाकाहारी है क्योंकि इसमें पनीर का इस्तेमाल किया जाता है. पनीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप सुबह जल्दी में कुछ हल्का लेकिन स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है. आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट पनीर भुर्जी को बनाने का आसान तरीका.

यह भी पढ़ें:आलू काटते ही क्यों पड़ जाते हैं काले? यहां जानिए खराब होने से बचाने के लिए क्या करें

---विज्ञापन---

पनीर भुर्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;
  • 250 ग्राम ताजा पनीर (कद्दूकस किया हुआ).
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक.
  • 4-5 लहसुन की कलियां (पीसी हुई).
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए).
  • 1 बड़ा टमाटर (बारीक कटा हुआ).
  • 1 मध्यम शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई).
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर.
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर.
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर.
  • थोड़ा दूध.
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस.
  • थोड़ा सा तेल.
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • स्वादानुसार नमक.

घर पर आसानी से कैसे बनाएं मसालेदार पनीर भुर्जी

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक कड़ाही में मध्यम आंच पर थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें थोड़ा जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर लगभग एक मिनट तक हल्का भून लें.
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक पकाएं.
  • इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि टमाटर नरम हो जाएं.
  • अब उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
  • इसमें थोड़ा दूध डालें और एक मिनट तक पकने दें ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.
  • अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और नींबू का रस डालकर धीरे-धीरे मिलाएं.
  • मिश्रण को 3-4 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि यह कड़ाही में चिपके नहीं.
  • आखिर में गैस बंद करें, अब डिश पर ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा-गरम पनीर भुर्जी को पराठे या रोटी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें:इफ्तार में तला भुना खाने से होने लगी है पेट में गड़बड़? इस बार ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर यह

First published on: Mar 09, 2026 06:48 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola