हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Vitamin D: विटामिन डी की कमी को दूर करते हैं ये 3 वेजीटेरियन फूड्स, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

Vitamin D: सर्दियों के मौसम में अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ वेजीटेरियन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vitamin D

Vitamin D: सर्दियों में विटामिन डी की कमी होना एक आम बात है, क्योंकि इस मौसम में शरीर को पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं मिलती है, जिसके कारण कई लोगों में विटामिन डी की कमी हो जाती है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और दांत भी मजबूत नहीं रहते हैं। इसके अलावा शरीर में हड्डियों से जुड़ी बीमारियां जैसे की ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप मांसाहारी नहीं है और वेजीटेरियन खाना ही पसंद करते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और वेजीटेरियन फूड्स को शामिल कर सकते हैं। ये आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में किन-किन फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

मशरूम

मशरूम को विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जाता है। आप इसे सूप, स्टिर-फ्राई, स्टॉज या सलाद के रूप में खा सकते हैं। ये विटामिन डी के अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है। मशरूम खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर भी रखता है। इसका आप सैंडविच और सब्जी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

पनीर

पनीर खाना लगभग सभी को पसंद होता है, जो एक डेयरी प्रोडक्ट है। इसलिए इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। यह आपके शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करते हुए, आपकी स्किन और दिमाग को हेल्दी रखता है। इसके लिए आप अच्छी क्वालिटी की पनीर को अपनी डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकते हैं। इसे आप सब्जी, मिठाई, सैंडविच और अन्य तरीकों से खा सकते हैं।

विज्ञापन

ऑरेंज जूस

वैसे तो ऑरेंज जूस को विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी भी मौजूद होता है। इसके अलावा ये आपकी कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। जूस के अलावा इसे आप सीधे तौर पर भी खा सकते हैं, इससे आपका डाइजेशन सिस्टम भी हेल्दी रहता है।

ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola