Stress Symptoms: चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Stress Symptoms: कई बार लाइफ की समस्याएं तनाव का कारण बन जाती हैं और तनाव बढ़ने के कारण ये डिप्रेशन का रूप ले लेती है। इसके संकेत चेहरे पर साफ-साफ नजर आ सकते हैं इसे कई बार हम इग्नोर कर देते हैं।

Stress Symptoms

Stress Symptoms

Stress Symptoms: कई बार काम के दबाव और रिश्तों में उतर-चढ़ाव तनाव का कारण बन सकते हैं। ये शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से हमें प्रभावित करती है। लंबे समय तक रहने वाला तानव डिप्रेशन को जन्म देती है। इसके साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा तनाव नींद को भी खराब कर सकता है और इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है। यह आपके चेहरे पर भी दिखाई देने वाले निशान छोड़ सकता है, जो आपके चेहरे को अनहेल्दी बनता है। आइए जानते हैं कि चेहरे पर  किस तरह तनाव के संकेत दिखाई देते हैं।

मुंहासा

तनाव के कारण कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का बढ़ जाता है, जिससे चेहरे की नमी कम हो जाती है और फाइन लाइन की छिद्र बंद हो जातें हैं। इससे मुंहासे, फुंसियां ​​और त्वचा में सूजन हो सकती है। तनाव त्वचा को अनहेल्दी बनता है, जिससे मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया ज्यादा संवेदनशील हो जाती है।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल

आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन तनाव का संकेत हो सकते हैं। नींद की कमी, खराब ब्लड सर्कुलेशन और कोर्टिसोल के बढ़े हुए स्तर के कारण चेहरे पर इसके संकेत नजर आते हैं, जिससे सूजन और रंग में बदलाव हो सकता है। इससे थकावट और समय से पहले बुढ़ापा दिखाई दे सकता है, जिससे चेहरा थका हुआ  दिखाई देता है।

रेखाएं और झुर्रियां

तनाव चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां पैदा कर सकती है। तनाव और चिंता के कारण बार-बार चेहरे पर झुर्रियां और रेखाएं जैसी समस्या को पैदा करती हैं। इसके कारण आप समय से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। गहरी रेखाएं आपके चेहरे को खराब कर देती हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ