Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि में इन सुंदर मेहंदी डिजाइन्स से बढ़ जाएगी आपके हाथों की खूबसूरती, जरूर करें ट्राई
Edited By Pooja Attri

Navratri Mehndi Designs
Edited By Pooja Attri

Navratri Mehndi Designs
Navratri Special Mehndi Designs: पूरे भारत में दुर्गा पूजा का महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से बनाया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें डांडिया नाइट और गरबा नाइट बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में लोगों के बीच डांडिया और गरबा खेलने के लिए काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है।
इसके लिए औरतें खूब सजती-संवरती हैं और कई तरह के स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं। श्रृंगार की बात मेहंदी के बिना अधूरी होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं। जिसको लगाकर आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं नवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स-
ये मेहंदी डिजाइन दोनों हाथों पर आगे आर पीछे दोनों तरफ लगाई जा सकती है। ब्रेसलेट डिजाइन मेंहदी आपके हाथों को यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। ये डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है।
जो औरतें को हैवी डिजाइन वाली मेहंदी को पसंद नहीं करती हैं, उनके लिए बेल डिजाइन मेहंदी बेस्ट और अच्छा ऑप्शन है। मेहंदी की इस डिजाइन में आपको अलग-अलग पैटर्न की बेल मेहंदी की डिजाइन्स को चुनना होता है। बेल मेहंदी लगवाने में भी सिर्फ 10 मिनट ही लगते हैं।
आप इस मेहंदी डिजाइन में आप ब्रॉड लीफ बनाकर पूरा कर सकती हैं। इसके साथ ही आप पत्तियों के डिजाइन से मेहंदी को भर सकती हैं या फिर पत्ती के अंदर कोई बारीक डिजाइन भी बना सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन में मोर या फूल पत्ती भी लगवा सकती हैं। आप इस मेहंदी डिजाइन को केवल 20 से 25 मिनट में लगा सकती हैं। ये डिजाइन देखने में भी काफी आकर्षक लगता है।
चेक डिजाइन वाली मेहंदी औरतों को बेदह पसंद आती है। इस मेहंदी डिजाइन को लगाने में बहुत कम वक्त लगता है। ये मेहंदी रचने के बाद हाथ भी देखने में काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: