---विज्ञापन---

घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ

Breakfast Tips: क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया पराठा ट्राई करना चाहते हैं, आपके लिए हम लाए हैं चना दाल पराठे की शानदार रेसिपी. इस पराठे को बनाना बेहद आसान है और स्वाद इसका लाजवाब होने वाला है.

---विज्ञापन---

Breakfast Ideas: भारतीय रसोई में पराठों का एक अलग ही महत्व होता है, खासकर जब सुबह के नाश्ते की बात आती है, तो गरमा-गरम पराठों की खुशबू पूरे घर का माहौल बदल देती है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में चने की दाल का पराठा बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह एक पारंपरिक नाश्ता माना जाता है. इस पराठे की खासियत यह है कि इसमें मसालेदार चने की दाल की स्टफिंग होती है, जो इसे साधारण पराठों से बिल्कुल अलग बनाती है. यह पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि चने की दाल प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर होती है. इतनी सारी तारीफ सुनने के बाद आपका भी इस पराठे को खाने का मन बन गया होगा, तो आइए जानते हैं आप अपने घर पर कैसे बना सकते हैं यह शानदार पराठा?

यह भी पढ़ें: Pizza Bun Recipe: शाम की चाय के साथ सर्व करें गरमा-गरम पिज्जा बन, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

---विज्ञापन---

स्वादिष्ट चने की दाल का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • इस खास पराठे को बनाने के लिए आपको चाहिए;
  • चने की दाल-1 कप (लगभग 4-5 घंटे पानी में भिगोई हुई).
  • जीरा-1 छोटा चम्मच.
  • हींग.
  • अदरक और लहसुन- बारीक कटा हुआ या पेस्ट.
  • हरी मिर्च- 2 से 3, बारीक कटी हुई.
  • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वाद के अनुसार.
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया.
  • गेहूं का आटा.
  • तेल या घी पराठा सेंकने के लिए.

घर पर आसान तरीके से कैसे बनाएं चने की दाल का पराठा

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले भीगी हुई चने की दाल को प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी, नमक और हल्दी डालकर 2-3 सीटी तक पकाएं. ध्यान रखें कि दाल अच्छी तरह गल जाए लेकिन बहुत ज्यादा नरम या पेस्ट जैसी न बने.
  • अब दाल का अतिरिक्त पानी छान लें और उसे साइड में रख दें. अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा व हींग डालकर तड़का लगाएं.
  • इसके बाद अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें, फिर उबली हुई दाल डालकर कुछ मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि उसकी नमी खत्म हो जाए.
  • इसमें अपने स्वाद के अनुसार मसाले और हरा धनिया मिलाएं, फिर मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें.
  • अब गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें और इसे लगभग 15 मिनट ढककर रख दें.
  • आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार दाल की स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेलें.
  • गर्म तवे पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट चने दाल का पराठा, जिसे आप दही आदि के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ग्रीन जूस पीने का सही समय क्या है? एक्सपर्ट ने जानिए किन लोगों के लिए नहीं है फायदेमंद

First published on: Mar 15, 2026 06:55 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola