---विज्ञापन---

गर्मियों में जन्नत से कम नहीं हैं उत्तर भारत के ये 5 प्लेस, जल्दी कर लें एक्सप्लोर!

चिलचिलाती गर्मी में चिल करना चाहते हैं तो उत्तर भारत के ये 5 प्लेस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। यहां आप अप्रैल, मई, जून की गर्मियों में जाकर इंज्वॉय कर सकते हैं।

अगर आपको गर्मी का मौसम पसंद नहीं है तो आपके लिए उत्तर भारत के कुछ प्लेस जन्नत से कम नहीं है। चिलचिलाती गर्मी में आपको चिल कराने के लिए ये प्लेस बेस्ट हैं। अगर आप उमस भरी गर्मी से जूझना नहीं चाहते हैं तो अभी से नॉर्थ इंडिया के कुछ शहरों को एक्सप्लोर करने की तैयारी शुरू कर दें।

मार्च के महीने से ही गर्मी दस्तक देना शुरू कर देती है। अप्रैल और मई तक गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ चुकी होती है। ऐसे में उमस और पसीने से हर कोई परेशान हो जाता है। इस कारण इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप अपनी फैमिली और बच्चों के साथ छुट्टियों पर उत्तर भारत की इन खास जगहों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली गर्मी के मौसम में जन्नत से कम नहीं है। मनाली से लगभग 51 किलोमीटर दूर आप रोहतांग पास में जा सकते हैं। यहां आपको फन करने साथ एडवेंचर्स स्पोर्ट करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आप सोलांग वैली भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

शिमला

हिमाचल प्रदेश के शहर शिमला में आप कुफरी और मॉल रोड जैसी जगहों पर अवश्य जाएं। शिमला से करीब 16 किमी दूर कुफरी एक हिल स्टेशन है। यहां पर आप स्नो स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, हॉर्स राइडिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही शिमला के मॉल रोड से शॉपिंग भी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

नैनीताल

उत्तराखंड का नैनीताल घूमने और छुट्टियां बिताने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। यहां पर आप नैनी झील, स्नो व्यू पॉइंट आदि का आनंद ले सकते हैं। यहां के सुरम्य दृश्य आपको अपना दीवाना बना लेंगे।

मसूरी

उत्तराखंड के लिए मसूरी में भी आप गर्मियों की छुट्टियों का इंज्वॉय कर सकते हैं। यहां पर आप केम्पटी फॉल्स आदि जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं। मसूरी का यह स्थान अपने अंदर प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए है।

---विज्ञापन---

औली

अगर आप ट्रेकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो उत्तराखंड का औली आपके लिए परफेक्ट प्लेस है। यहां पर आप एडवेंचर्स एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। यह जगह स्नो लवर्स के लिए भी अच्छा स्थान है। यहां पर आप स्नो स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

First published on: Mar 23, 2025 02:29 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola