Smile Designing

क्या है Smile Designing? कैसे होती है और कितना आता है खर्च?

Smile Designing: स्माइल डिजाइनिंग का खर्च दिल्ली जैसे शहर में 50 हजार से एक लाख रुपये के बीच आता है। इसमें आपके दांतों को ब्लीच से साफ किया जाता है। मसूड़ों को भी साफ कर दांतों के बीच के गैप को कम करते हैं। इस पूरे प्रोसीजर में मरीज को एनेस्थीसिया दिया जाता है। पिछले कुछ सालों में यंगस्टर्स में इसका चलना बढ़ा है।

Smile Designing details in hindi: स्माइल डिजाइनिंग या मुस्कान बढ़ाने की सर्जरी क्या होती है?  दरअसल, हैदराबाद में इस सर्जरी को कराते हुए एक युवक की मौत हो गई है। जिससे इन दिनों यह चर्चा में है। डॉक्टरों के अनुसार प्रोफेशनल डिमांड और अच्छा दिखने की सोच ने स्माइल डिजाइनिंग का चलन बढ़ाया है। कई नौकरी में कर्मचारी का अच्छा दिखना कंपनियों की पहली डिमांड रहती है। वहीं, आजकल के युवा खुद को आकर्षक दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में मुस्कान बढ़ाने की यह सर्जरी उनके लुक्स को तो बढ़ाती है उनके कॉन्फिडेंस में भी इजाफा करती है।

विज्ञापन

क्या है स्माइल डिजाइनिंग और कितना आता है खर्च

जानकारी के अनुसार स्माइल डिजाइनिंग कराने का यंगस्टर्स में लेटेस्ट ट्रेंड है। इसमें आपके दांत के कलर और मसूड़ों में सुधार किया जाता है। दांतों के बीच के गैप को भी कम करते हैं। इस सर्जरी को करवाने वालों में 18 से 35 साल के उम्र के लोगों की संख्या अधिक है। आजकल अच्छा दिखना लोगों की प्राथमिकता में शामिल है। जानकारी के अनुसार दिल्ली, पूणे जैसे मेट्रो सिटी में स्माइल डिजाइनिंग का खर्च 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच आता है।

विज्ञापन

कैसे होती है यह सर्जरी, होने के बाद के बदलाव

स्माइल डिजाइनिंग में पहले अपके दांतों और मसूड़ों को साफ किया जाता है। दांतों को ब्लीच करके उन्हें चमकदार बनाते हैं। इसमें दांतों का पीलापन कम किया जाता है। इसके बाद दांतों के बीच के गैप को कम और उनके शेप में सुधार करने पर काम होता है, जिससे मुस्कान को परफेक्ट लुक दिया जाता है। यह सब प्रोसीजर एनेस्थीसिया देकर किया जाता है हैदराबाद की घटना 16 फरवरी की है। जहां मुस्कान बढ़ाने की इस सर्जरी के लिए लक्ष्मी नारायण विंजाम (28) को एनेस्थीसिया दिया गया। जिससे वह बदहवास हो गया। बेसुध हालत में उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हैदराबाद घटना की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि एनेस्थीसिया के ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। युवक की शादी से पहले उसकी मौत से मृतक के परिजन सदमे में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ