Walking Benefits: वजन से लेकर दर्द की समस्या से मिलेगा छुटकारा! रोजाना सिर्फ आधे घंटे चले उल्टा

Walking Benefits: वॉकिंग एक अच्छी एक्सरसाइज है, जिसे हम डेली फॉलो कर सकते हैं। इससे हमारे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी और लटका हुआ पेट भी कम होगा।

Walking Health Benefits

Walking Health Benefits

Walking Benefits: रोजाना वॉक करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। वॉक आसान और सबसे ज्यादा असरदार एक्सरसाइज है, जिसे फॉलो करने से लोगों की सेहत को कई प्रकार से लाभ हो सकता है। हालांकि, अधिकांश लोग इसे एक्सरसाइज नहीं मानते हैं, लेकिन यह व्यायाम एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है, जिसे रोज किया जाए, तो न आपका वजन बढ़ेगा, न तोंद निकलेगी और न ही बॉडी में कहीं दर्द रहेगा। आपने वॉकिंग हमेशा सीधे की होगी, पर क्या कभी उल्टा वॉक किया है? जी हां, उल्टा चलने से भी शरीर को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। आइए बताते हैं आपको इस बारे में।

उल्टा क्यों चलें?

राजेन्द्र दास महाराज जी एक धर्मगुरु हैं, जो अपने यूट्यूब पेज पर लोगों को सेहत और आध्यात्म से जुड़ी बातों को लोगों के साथ बांटते हैं। उन्होंने बताया कि उल्टा चलने से जो आगे की तरफ लटकता हुआ पेट है, उसे कम करने में मदद मिलती है। वे कहते हैं कि लोग आगे की तरफ चलते हैं, जिससे पीठ का मांस नहीं बढ़ता है। वैसे ही अगर हम उल्टा चलते हैं, तो तोंद यानी पेट कम किया जा सकता है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

उल्टा चलने के फायदे

1. शरीर का संतुलन- उल्टा चलने से हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है और इससे हमारे ब्रेन का फोकस भी इंप्रूव होता है।

2. घुटनों के दर्द में राहत- उल्टा चलने से हमारे घुटनों को भी फायदा मिलता है। उल्टा चलने से गठिया और हड्डी फ्रेक्चर होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

Walking Benefits

3. मेंटल हेल्थ- रोजाना 30 मिनट उल्टी वॉक करने से मानसिक तनाव भी कम होता है। ऐसा करने से हमारा दिमाग स्वस्थ रहता है और ज्यादा काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है।

4. पैरों की मजबूती- उल्टा चलने से पैरों की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। पैरों की नसें खुलती हैं, जिससे दर्द कम होता है।

5. वजन कम होगा- इस तरह वॉक करने से शरीर का वजन भी कम होता है। उल्टा चलने से पेट का, पीठ का और जांघों का फैट कम होता है, जिससे आप फिट रहते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ