Brain Trainning Tips: फोकस और स्ट्रॉन्ग माइंड के लिए ऐसे करें ट्रेनिंग

आजकल बहुत से लोगों का काम में ज्यादा देर तक फोकस नहीं रहता। मन इधर-उधर भटकता रहता है जिस कारण किसी भी काम में ध्यान नहीं लगता। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं ऐसी दिमाग की ट्रेनिंग के बारे में जिसे आप आसानी से घर पर कर सकते हैं। इसके साथ ही माइंड को तेज और फोकस्ड बना सकते हैं।

Brain Trainning Tips: फोकस और स्ट्रॉन्ग माइंड के लिए ऐसे करें ट्रेनिंग

Brain Trainning Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ध्यान भटकना बहुत आम बात हो गई है। काम के बीच में बार-बार मन का भटकना, बातों को भूल जाना या किसी एक काम पर फोकस न कर पाना ये सब संकेत हैं कि आपके दिमाग को अच्छी और हेल्दी ट्रेनिंग की जरूरत है। दिमाग को तेज और फोकस्ड बनाने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाई जा सकती हैं। ये आदतें न केवल आपके ध्यान को बढ़ाएंगी बल्कि आपकी सोचने-समझने की ताकत को भी बेहतर बनाएंगी तो आइए जानते हैं ब्रेन को बेहतर और फोकस्ड करने के लिए कुछ आसान टिप्स के बारे में जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं।

विज्ञापन

माइंडफुलनेस मेडिटेशन का अभ्यास करें

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो रोजाना मेडिटेशन नहीं करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आपको रोजाना कुछ मिनट शांत बैठकर मेडिटेशन करना चाहिए और साथ ही विचारों पर ध्यान देना चाहिए। यह आपके दिमाग को वर्तमान में रहने और फोकस बनाए रखने में मदद करता है।

साफ लक्ष्य और प्राथमिकताएं तय करें

अक्सर लोग अपने लक्ष्य और प्रायोरिटी को लेकर क्लियर नहीं रहते हैं और चीजों को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे लोगों को दिन की शुरुआत में छोटे-छोटे टारगेट बनाने चाहिए। इससे दिमाग को भ्रम नहीं होता और अच्छा फोकस बना रहता है।

विज्ञापन

डिजिटल डिवाइसेस से दूरी बनाएं

मोबाइल और सोशल मीडिया आजकल हर किसी का ध्यान भटका रहे हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आप काम करते समय नोटिफिकेशन बंद करें और स्क्रीन टाइम को लिमिटेड रखें। एक्सेस में डिजिटल डिवाइस का यूज करना आपकी मेंटल हेल्थ को खराब कर सकता है।

रोजाना व्यायाम करें

Image Source Freepik

विज्ञापन

रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करना सिर्फ शरीर के लिए नहीं बल्कि दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी है। रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज से आपका दिमाग ध्यान की तरफ जाएगा और साथ ही मानसिक ऊर्जा भी बढ़ेगी।

पोमोडोरो तकनीक अपनाएं

पोमोडोरो तकनीक ऐसी तकनीक है जिसमें आप 25 मिनट तक बिना रुके काम करते हैं और फिर 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं। इससे दिमाग थकता नहीं और ध्यान लंबे समय तक बना रहता है। यह तकनीक ऑफिस में काम करने वालों के लिए बेहद मददगार है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ