Healthy Fruits: बढ़ती उम्र में चाहिए एनर्जी और इम्युनिटी? तो खाएं ये ताकतवर फल

ऐसे तो सारे ही फ्रूट्स हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसे कुछ फ्रूट्स हैं जिनका सेवन अगर सीनियर सिटिजन्स करें तो काफी लाभदायक हो सकता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ फलों के बारे में जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ताकत भी देते हैं।

Healthy Fruits: बढ़ती उम्र में चाहिए एनर्जी और इम्युनिटी? तो खाएं ये ताकतवर फल

Healthy Fruits: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर को ज्यादा पोषण और देखभाल की काफी जरूरत होती है। खासकर 50 की उम्र के बाद, हड्डियों को मजबूत, पाचन शक्ति, दिल की सेहत और इम्यूनिटी का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में सही खानपान आपके स्वास्थ्य को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। फल ऐसे प्राकृतिक सुपरफूड्स हैं जो विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें अगर रोजाना डाइट में शामिल किया जाए तो न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण मिलता है बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी फलों के बारे में, जिन्हें 50 की उम्र के बाद रोजाना के भोजन में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

पपीता

Image Source Freepik

विज्ञापन

पपीता फाइबर और एंजाइम से भरपूर होता है, जो कि पाचन को बेहतर बनाता है। पपीता का सेवन 50 की उम्र वाले लोगों को जरूर करना चाहिए। यह पाचन को बेहतर करता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सेब

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत, इम्युनिटी और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह बढ़ती उम्र में शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।

किशमिश

Image Source Freepik

विज्ञापन

किशमिश ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके साथ ही यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। रोज थोड़ी मात्रा में किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

नींबू

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत है। नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। रोजाना गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर फ्रेश और एक्टिव रहता है।

अनार

Image Source Freepik

विज्ञापन

अनार में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम भरपूर होते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं और खून की कमी दूर करते हैं। यह बढ़ती उम्र में थकावट और कमजोरी से लड़ने में मदद करता है। इसलिए यह बढ़ती उम्र के लोगों को जरूर खाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ