Holstein Friesian Cow Milk Benefits: दूध पोषक तत्वों से भरपूर पेय पदार्थ है जिसे हमेशा बैलेंस डाइट का हिस्सा माना जाता है। इसके साथ ही दूध से बने फूड प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करने से थकान के साथ-साथ सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। जबकि सभी रेगुलर रूप से पैकेज्ड दूध या ताजा डेयरी दूध पीते हैं, यह सोचकर कि हमें इस डेयरी प्रोडक्ट्स से सबसे अच्छे पोषक तत्व मिल रहे हैं, लेकिन क्या आपको होलस्टीन-फ्रीजियन नस्ल की गाय के दूध के बारे में पता है, जिसे सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल के रूप में जाना जाता है और यह प्रोटीन, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, जरूरी फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है।
अंबानी फैमिली एकमात्र ऐसा परिवार है जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। उनके लाइफस्टाइल से लेकर डाइट के बारे में जानने के लिए कई लोगों में काफी दिलचस्पी रहती है। हालांकि, अगर डाइट की बात करें तो अंबानी फैमिली प्योर वेज और हेल्दी डाइट पर विश्वास करती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं की अंबानी परिवार कौन सी गाय के दूध को पीते हैं। क्या आम इंसान की तरह अंबानी परिवार भी डेयरी वाले दूध का सेवन करता है? आइए जान लेते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी..
अंबानी फैमिली में आने वाला uj सामान अक्सर विदेशों से ही मंगवाया जाता है। उनके घर डेली खाने पीने की फ्रेश चीजें आती हैं। अंबानी फैमिली की रसोई में भी खाने का सामान बनाया जाता है, लेकिन उनके घर में आने वाला दूध काफी स्पेशल होता है। ये दूध एक ख़ास नस्ल की गाय का होता है। आपको बता दें, ये विदेशी नस्ल की गाय होलस्टिन प्रेशियान है.जिसका दूध अंबानी फैमिली के घर जाता है। ये गाय स्विट्जरलैंड की नस्ल की गाय है, जिसका मिल्क बहुत पौष्टिक होता है।
गाय का ऐसे रखा जाता है ध्यान
रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी इस नस्ल की गाय दूध पीते हैं, जो पुणे से आता है। बताया जाता है कि इस नस्ल की गायों को पुणे की हाई-टेक भाग्यलक्ष्मी डेयरी द्वारा पाला जाता है, जो लगभग 35 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 3000 से अधिक गायें हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस ज्यादा उपज वाली गाय की नस्ल के लिए केरल से एक खास रबर-लेपित गद्दा मंगवाया जाता है और इन गायों को पीने के लिए आरओ का पानी दिया जाता है।
होलस्टीन-फ्रीजियन गाय की नस्ल कैसी होती है
यह गाय की नस्ल नीदरलैंड की मूल निवासी है और इसे दुनिया भर में की सबसे ज्यादा दूध देने वाली नस्ल के रूप में जाना जाता है। ये काले और सफेद रंग की होती हैं, जबकि कुछ वेरिएंट लाल और सफेद या नीले और सफेद रंग के होते हैं। एक हेल्दी होलस्टीन-फ्रीजियन बछड़े का जन्म के समय वजन लगभग 50 किलो होता है और एक एडल्ट गाय का वजन लगभग 750 किलो हो सकता है। इस नस्ल की एक गाय डेली 25 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है।
दूध का पोषण
एक्सपर्ट के अनुसार, होलस्टीन-फ्रीजियन दूध एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित डेयरी उत्पाद है जो A1 और A2 बीटा कैसिइन (प्रोटीन) दोनों से भरपूर है। यह दूध डेयरी इंडस्ट्री पर हावी है और प्रोटीन, मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, जरूरी फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। यह कैल्शियम और विटामिन डी का एक हेल्दी सोर्स साबित हुआ है और हड्डियों और दांतों के विकास में सहायता करता है।
ये भी पढ़ें- आपके चेहरे को सुंदर बना देगी ये गजब की चाय! मिलते हैं 5 फायदे, बनाने का तरीका भी जान लें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
21 mins agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
3 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
5 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
23 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines