Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Mawa Gujiya Recipe: होली पर आसानी से बनवाएं मावा गुजिया, जानें रेसिपी

Mawa Gujiya Recipe: होली में गुजिया के बिना मजा कहा आता है। ज्यादातर लोगों को होली पर रंग से खेलने के अलावा गुजिया बहुत पसंद होती है। होली के दिन कई घरों में खासतौर पर गुजिया बनाई जाती है। अगर आप आसान तरीके से गुजिया बनाना चाहते हैं तो मावा गुजिया ट्राई कर सकते हैं। […]

Author
Edited By : Simran Singh Updated: Mar 3, 2023 21:48
Mawa Gujiya Recipe, Khoya Gujiya Recipe, Gujiya Recipe, Mawa Gujiya

Mawa Gujiya Recipe: होली में गुजिया के बिना मजा कहा आता है। ज्यादातर लोगों को होली पर रंग से खेलने के अलावा गुजिया बहुत पसंद होती है। होली के दिन कई घरों में खासतौर पर गुजिया बनाई जाती है। अगर आप आसान तरीके से गुजिया बनाना चाहते हैं तो मावा गुजिया ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा समाग्री की भी जरूरत नहीं होती है। आइए मावा या खोया की गुजिया रेसिपी जानते हैं।

Mawa Gujiya Recipe Ingredients in Hindi
  • 1 कप- दूध
  • 2 कप- मैदा
  • 2 कप- चीनी
  • 1 कप- ड्राई फ्रूट्स
  • 1 कप- घी
  • 3 इलायची
  • 300 ग्राम- मावा
  • 1 कप- नारियल का बुरा
How to Make Mawa Gujiya Recipe in Hindi 
  1. सबसे पहले एक बाउल में मावा यानी खोया को कद्दूकस करके अलग रख लें।
  2. इसके बाद दूसरे बाउल या परात में मैदा लेकर छान लें।
  3. घी और दूध की मदद से मैदा को अच्छी तरह से गूंद लें।
  4. इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।

और पढ़िएCoconut Barfi: होली पर बनानी है मिठाई? नारियल बर्फी रेसिपी करें ट्राई

---विज्ञापन---
गुजिया की स्टफिंग ऐसे करें तैयार (Gujiya Stuffing Method)
  • दूसरी तरफ गैस पर एक पैन रखें और उसमें दो चम्मच के करीब घी डालें।
  • इसके बाद कद्दूकस किए मावे को हल्की आंच होने तक ब्राउन रंग में पका लें।
  • ब्राउन होने पर इसमें नारियल का बुरा भी डालकर मिक्स कर लें।
  • गैस को बंद करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और पिसी हुई चीनी भी मिक्स कर लें।
Mawa or Khoya Gujiya Recipe Making Method in Hindi

गूंदे हुए आटे से छोटी-छोटी लोईयां तैयार कर लें और फिर इसे पूरी जैसे आकार में बेल लें। इसके बाद गूजिया मेकर में इसे डालें और इसमें स्टफिंग को चम्मच से भर दें। इसके बाद किनारों को पानी की मदद से अच्छे बंद कर दें। इस तरह से सारी गुजियां तैयार कर लें और फिर जैसे आप पूड़ियां-कचौड़ियां तलते हैं ठीक वैसे ही गुजियां भी बना लें। ब्राउन होने तक तलें। इस तरह से मावा गुजिया तैयार हो जाएंगी।

और पढ़िएलाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2023 04:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.