---विज्ञापन---

Makar Sankranti पर जरूर घूमें देश के ये 5 शहर, पवित्र उत्सव पर रहती है जबरदस्त धूम

Makar Sankranti 2025: भारत के इन शहरों में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यहां इस पवित्र उत्सव पर बढ़िया जश्न होता है, आइए आपको बताते हैं इन शहरों के बारे में।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति भारत के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, यह साल का पहला त्योहार है, जो जनवरी के महीने में आता है। इस त्योहार को फसल कटाई और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के लिए मनाया जाता है। हालांकि, फसल कटाई के भारत में अलग-अलग नामों से उत्सव मनाए जाते हैं, जिसमें लोहड़ी और पोंगल भी शामिल हैं। इसे खिचड़ी का पर्व भी कहते हैं। मकर संक्रांति का देश के इन 5 शहरों में जबरदस्त सेलिब्रेशन होता है, आइए आपको बताते हैं इन शहरों और यहां होने वाले उत्सवों के बारे में।

इन 5 शहरों में मनाएं मकर संक्रांति

1. अहमदाबाद

---विज्ञापन---

गुजरात की राजधानी अपने Kite फेस्टिवल के लिए देशभर में मशहूर है। इस शहर में अलग-अलग जगहों पर पतंगबाजी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अहमदाबाद का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से खूबसूरत दिखाई देता है। मकर संक्रांति पर यहां के पकवानों को भी जरूर ट्राई करें।

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

---विज्ञापन---

2. जयपुर

यहां भी मकर संक्रांति पर बढ़िया कार्यक्रम होता है। जयपुर में भी पतंगें उड़ाने का कार्यक्रम आयोजित होता है। साथ ही, इस शहर में अलग-अलग रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर यहां कई मेले भी लगते हैं।

---विज्ञापन---

3. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मकर संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मुंबई में इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, यहां के लोग विशेष रूप से तिल गुड़ और मकर संक्रांति के पकवानों का स्वाद लेते हैं। महाराष्ट्र में भी पतंगबाजी होती है, शहर का आसमान रंग-बिरंगे पतंगों से भर जाता है।

---विज्ञापन---
Makar Sankranti 2025

photo credit-meta ai

4. वाराणसी

वाराणसी में मकर संक्रांति के पर्व को पवित्रता और आस्था का प्रतीक माना जाता है। यहां के घाटों पर लोग सूर्य को अर्घ्य देने के लिए स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। मकर संक्रांति के दिन काशी में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते हैं और भक्त गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। आप यहां भी मकर संक्रांति मनाने जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

5. तमिलनाडु

अगर आपके पास लम्बी छुट्टियां हैं या फिर आप साउथ इंडिया में रहते हैं, तो पोंगल सेलिब्रेशन को एंजॉय करने यहां भी जा सकते हैं। यहां के विभिन्न मंदिरों में जोरों-शोरों के साथ त्योहार मनाया जाता है। मीनाक्षी मंदिर यहां का सबसे पॉपुलर स्पॉट है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weight Loss अब बोरिंग नहीं बल्कि टेस्टी… फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया डाइट प्लान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 10, 2025 05:18 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola