---विज्ञापन---

Prayagraj Places: महाकुंभ मेले के साथ-साथ प्रयागराज में घूम आए ये 5 जगहें

Prayagraj Best Places To Visit: कुंभ का मेला हर 12 साल में एकबार लगता है, जिसकी तैयारी भव्य होती है। अगर आप भी इस मेले का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो प्रयागराज की इन 5 जगहों को देखना न भूलें।

---विज्ञापन---

Prayagraj Best Places To Visit: प्रयागराज देश का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह शहर अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। प्रयाग अपने कुंभ मेले के लिए विश्वभर में जाना जाता है। हर 12 साल में एकबार यहां कुंभ का मेला लगता है, जिसमें त्रिवेणी संगम की डुबकी लगाने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो प्रयागराज की इन 5 मशहूर स्पॉट्स को एक्सप्लोर करना न भूलें।

प्रयागराज के 5 फेमस स्पॉट्स

1. त्रिवेणी संगम

---विज्ञापन---

यह प्रयागराज का सबसे प्रमुख आकर्षण केंद्र है, जहां लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए आते हैं। संगम में तीन नदियों- सरस्वती, यमुना और गंगा  का मिलन होता है, जो कि अद्भुत माना जाता है। यहां आप बोटिंग कर सकते हैं, मेले में घूम सकते हैं और पवित्र आरती में शामिल हो सकते हैं।

2. इलाहाबाद फोर्ट

---विज्ञापन---

प्रयागराज में एक किला भी है, जो मुगल बादशाह अकबर ने बनवाया था। यह किला देश के बाकी किलों की तरह मशहूर है। इस किले का बड़ा हिस्सा भारतीय सेना के कंट्रोल में रहता है। वहीं, यहां तीन बड़ी गैलरियां भी हैं और कई ऊंची मीनारें भी हैं। संगम के अलावा आप यहां भी घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

---विज्ञापन---

3. आनंद भवन

इसे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का पैतृक घर भी माना जाता है। इस म्यूजियम में आपको पुराने समय के भारत की छवि दिखेगी और नेहरू जी के जीवन के बारे में भी कई जानकारियां मिलेंगी।

---विज्ञापन---

4. खुसरो बाग

यह बाग, एक बड़ा चारदीवारी वाला बगीचा है, जो प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास ही मौजूद है। यह बाग 40 एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जो मुगलकाल का एक और खूबसूरत बाग है। इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।

---विज्ञापन---
Prayagraj Best Places To Visit

photo credit-meta ai

5. अलोपी देवी मंदिर

---विज्ञापन---

प्रयागराज का यह मंदिर लोकल लोगों के बीच काफी मशहूर है। यह देवी सती के शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां कोई भी मूर्ति नहीं है, जिसकी पूजा की जाए। इसके बजाय एक लकड़ी का छत्र यहां मौजूद है, जिसकी पूजा की जाती है। आप यहां भी दर्शन करने जा सकते हैं।

इसके अलावा, अशोक स्तंभ, यमुना और सरस्वती घाट और हनुमान मंदिर भी प्रयागराज के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं हैं विटामिन बी12 की कमी का शिकार?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 09, 2025 06:11 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola