हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lehsuni Palak Recipe: स्वाद के साथ बनानी है सेहत, तो ट्राई करें ये लहसुनी पालक की सब्जी, जानें विधि

विज्ञापन
Lehsuni Palak Recipe

Lehsuni Palak Recipe: आजकल हर कोई अपनी सेहत के लिए सजग रहता है और खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों का खाना ही पसंद करता है। इसमें पालक एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन के, मैग्निशियम, कैलशियम, आयरन और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होता है।

पालक को खाने से बीमारियां दूर रहती है और ये शरीर को कई फायदे देता है। इसलिए आज हम आपके लिए लहसुनी पालक की सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आपको स्वाद भी मिलेगा और आपकी सेहत भी बनेगी। तो चलिए जान लेते हैं लजीज लहसुनी पालक की सब्जी की रेसिपी।

और पढ़िए – Tandoori Dhokla Recipe: वीकेंड पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्नैक, टाई करें तंदूरी ढोकला रेसिपी

विज्ञापन

लहसुनी पालक की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

पालक- 200 ग्राम, मेथी- 30 ग्राम, एक छोटा चम्मच हींग, चार चम्मच तेल, एक से दो बारीक कटी हुई प्याज, दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, तीन चम्मच बेसन, दो चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, आधा कप दही, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक

लहसुनी पालक की सब्जी बनाने की विधि

लहसुनी पालक की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको पालक और मेथी लेना है और इसको अच्छे से साफ कर लेना है। इसके बाद एक पैन में इसे उबलने के लिए रख दें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें या फिर इसमें ठंडा पानी डालकर इसे ठंडा कर लें। इसके बाद आप इसे छान लें और फिर इसे अच्छे से ग्राइंड करें।

विज्ञापन

और पढ़िए – Shahi Tukada Recipe: मीठे के हैं शौकीन तो ब्रेड से बनाएं रबड़ी शाही टुकड़ा, जानें विधि

इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल को गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें हींग, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें और इसे अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डाल दें और इसे अच्छे से मिला लें।

विज्ञापन

इसके बाद जब यह अच्छे से भून जाए तो इसमें टमाटर डाल दें और जब यह हल्का सॉफ्ट हो जाए, तो इसमें पालक की प्यूरी मिला लें। इसके बाद इसमें गरम मसाला, दही और नमक मिला लें और पकने दें।

इसके बाद एक दूसरा पैन लें और उसमें तेल को गर्म करें और फिर इसमें जीरा, बारी कटे हुए लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर इसे अच्छे से भून लें। इसके बाद जब यह अच्छे से भून जाएं, तो इसे पालक की सब्जी में ऊपर डाल दें। इसके बाद आपकी लहसुनी पालक की सब्जी एकदम तैयार है आप इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola